अनुष्का की पार्टी में महफिल की जान बनी आलिया, बोल्ड ब्लाउज में टोन्ड कमर की फ्लॉन्ट

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 02:51 PM (IST)

बी टाउन में शादी हो और सोशल मीडिया पर धमाल ना मचे ऐसा तो हाे नहीं सकता। अब इन दिनों  अभिनेता आदित्य सील और अनुष्का रंजन भी अपनी शादी काे लेकर लाइमलाइट लूटने में लगे हुए हैं।  इस सब के बीच जो एक नाम चर्चा में रहा वह था चुलबुली आलिया भट्ट का। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन की  संगीत सेरेमनी को यादगार बनाने के लिए पहुंची आलिया भट्ट को जिसने देखा व देखता ही रह गया। अपने लहंगे लुक से आलिया ने पूरी महफिल अपने नाम कर ली

आलिया भट्ट ने संगीत सेरेमनी के लिए आलिया ने इंडियन फेमस फैशन डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा के लेटेस्ट कलेक्शन से ग्रीन ऐंड पिंक कॉम्बिनेशन का फ्लेयर्ड लहंगा चुना। इसके साथ उन्होंने जबरदस्त बोल्ड कटिंग ब्लाउज कैरी किया था।


 आलिया भट्ट की चोली सबसे ज्यादा स्टाइलिश थी और हर किसी की नजर उसी पर टिक गई।  बैकलेस चोली में वह टोन्ड कमर भी फ्लॉन्ट करती नजर आई। 


इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें आलिया डांस करती नजर आ रही हैं। आथिया शेट्टी और वाणी कपूर ने भी डांस में आलिया का साथ दिया। 


 

Content Writer

vasudha