आलिया और रणबीर ने हनीमून के लिए चुनी यह जगह, दोनों का खूब पसंद है ये Destination

punjabkesari.in Saturday, Apr 09, 2022 - 03:11 PM (IST)

बॉलीवुड हस्तियां जितनी भी कोशिश कर लें लेकिन उनसे जुड़ी खबरें दुनिया के सामने आ ही जाती है। अब क्यूट कपल  आलिया भट्ट- रणबीर कपूर को ही देख लीजिए उनकी शादी की चर्चाएं चारों तरफ है। शादी ही नहीं अब तो उनके हनीमून को लेकर भी नई अपडेशन सामने आई है।


अगर खबरों पर भरोसा करें तो  रणबीर और आलिया शादी के बाद साउथ अफ्रीका जाएंगे। कपल के करीबी सूत्रों की मानें तो दोनों ने हनीमून के लिए साउथ अफ्रीका को चुना है। लगता है इस जगह से उनका खास नाता है,  न्यूईयर सेलिब्रेट करने भी वह  साउथ अफ्रीका ही गए थे। अब शादी के बाद भी वहीं जाने का प्लान बनाया जा रहा है।

पहले खबर यह थी कि आलिया की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग  स्विटज़रलैंड में ही शिड्यूल है, ऐसे में वह रणबीर के साथ वहीं के लिए  रवाना  हो जाएगी। माना जा रहा है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रॉयल वेडिंग में बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे शामिल होंगे।


वहीं इससे एक दिन पहले दिग्गज अभिनेत्री नीतू कपूर से जब शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने टालते हुए कहा-  “देखते हैं, कब”। नीतू कपूर ने सभी सवालों को दरकिनार करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि स्टार जोड़ी जल्द ही शादी कर लेगी। उन्होंने कहा- मैं शादी के बारे में दो साल से सुन रही हूं लेकिन मुझे नहीं पता कि कब होगी। देखते हैं कब होती है। उन्होंने यह भी कहा था कि-  मीडिया में चल रही शादी की अलग-अलग तारीखों के बारे में पढ़कर बहुत मजा आ रहा है।

Content Writer

vasudha