''दीपवीर'' को देख आलिया को भी याद आया अपना प्यार

punjabkesari.in Friday, Sep 20, 2019 - 11:08 AM (IST)

हाल ही में हुए IIFA (द इंटरनेशन इंडियन फिल्‍म अकेडमी) अवॉर्ड्स 2019 में बॉलीवुड सितारों का खूबसूरत अंदाज देखने को मिला। इस आयोजन में हर कोई अपने स्टाइल को एक अलग रूप में दिखाने की कोशिश करता है। मगर इनसब से भी मजेदार कुछ ऐसे वाक्या हो जाते है जिनसे फैंस खुश भी होते है और अपना एक नया अनुमान भी जरूर लगाते है। कुछ ऐसा ही हमारे फेवरेट कपल दीपवीर और आलिया के साथ भी स्पॉट किया गया है। चलिए आपको पूरी बात की एक झलक दिखातें है। 

दरअसल रणबीर कपूर इस अवार्ड फंक्शन में नहीं आए थे। इसलिए आलिया अपने सबसे करीबी दोस्त रनवीर और दीपिका के साथ सीट शेयर करती नजर आई। मगर प्यार में बीजी दीपवीर को किसी तीसरे की क्या खबर थी। वो तो बस अपने में ही मशगूल थे। जिस वजह से आलिया थोड़ी सी बोर होते हुए पाई गई। मगर फैंस का कहना है कि वो तो अपने बॉयफ्रेंड या लव ऑफ लाइफ 'रणबीर कपूर' को याद कर रहीं है। इसका प्रमाण दिखातें हुए एक वीडियो भी सामने आई है। 

इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आलिया बहुत ही बोर हो रहीं है और वो रणबीर की कमी को सबसे ज्यादा महसूस कर रहीं है। उनका प्यार तो सबकी नजर में आ ही चुका है। अब फैंस को उनके एक बंधन मे आने का ही इंतजार है। 

 

बतादें कि बेस्ट एक्टर का खिताब रणवीर सिंह के नाम रहा तो वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब आलिया को प्राप्त हुआ। यह खिताब उन्हें उनकी फिल्म राजी के लिए मिला है। रणबीर कपूर को भी एक स्पेशल अवार्ड दिया गया है। 

Content Writer

shipra rana