बेटे को याद कर Emotional हुए शिखर धवन तो अक्षय कुमार ने बढ़ाई क्रिकेटर की हिम्मत

punjabkesari.in Friday, Dec 29, 2023 - 01:31 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार सुर्खियों में बने ही रहते हैं। एक्टिंग के अलावा वह अपने जिंदादिल स्वभाव के चलते लोगों के दिलों में जगह बना ही लेते हैं। हाल ही में खिलाड़ी कुमार ने कुछ ऐसा कर दिया है कि फैंस उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने भारतीय क्रिकेटर शिखर ध्वन का एक पोस्ट रिशेयर कर उन्हें हिम्मत दी है। 

इमोशनल हुए शिखर धवन 

भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने अपने बेटे जोरावर के जन्मदिन पर उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी थी। इस पोस्ट में शिखर ने बताया था कि वो अपने बेटे से पिछले एक साल से नहीं मिले हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो इस पोस्ट को देखकर खिलाड़ी कुमार ने अपने प्रतिक्रिया दिखाई है।

अक्षय ने कही ये बात 

शिखर की यह पोस्ट देखकर अक्षय कुमार ने उनका सपोर्ट करते हुए फीलिंग्स बयान की है। एक्टर ने इंस्टा स्टोरी पर शिखर का पोस्ट री शेयर करते हुए लिखा कि - 'इस पोस्ट को देखकर मेरा दिल भर आया, एक पिता के रुप में मैं जानता हूं कि अपने बच्चे को देख ना पाना या उससे मिल ना पाने से दर्दनाक कुछ नहीं हो सकता, हौंसला रख शिखर। शिखर धवन के लिए लाखों लोग दुआ कर रहे हैं वो जल्द ही अपने बेटे से मिल पाएंगे। भगवान उनके साथ हैं।' 

बेटे के लिए दुखी हुए क्रिकेटर 

शिखर धवन ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया था कि उन्हें हर तरफ से ब्लॉक कर दिया गया है। उनकी वजह से वो बेटे को सोशल मीडिया पर भी नहीं देख पा रहे हैं। क्रिकेटर ने बेटे की पुरानी तस्वीर शेयर कर कहा था कि वो उसे याद करते हैं। इस पोस्ट ने फैंस की आंखे भी नम कर दी थी। अक्षय कुमार के दो बच्चे हैं बेटा आरव और बेटी नितारा। एक्टर अपने परिवार को जरुर वक्त देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

इन फिल्मों में दिखेंगे अक्षय 

वहीं बात अगर खिलाड़ी कुमार के वर्कफ्रंट की करें तो वह जल्द ही 'बड़े मियां छोटे मियां 2' और 'वेलकम टू द जंगल' में दिखने वाले हैं। इसके अलावा वो 'हाउसफुल 5' में भी दिखने वाले हैं।  

Content Writer

palak