अक्षय कुमार ने शेयर किया मूवी का पोस्टर तो फैंस ने दी धमकी, बोले - ''उम्मीद है कि धर्म का मजाक...''

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 05:53 PM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय एक बार फिर से सुर्खियों में बन गए हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म OMG 2 का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में एक्टर महादेव के लुक में दिख रहे हैं। अक्की के नई मूवी का पोस्टर शेयर करने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दिखानी शुरु कर दी हैं। वैसे तो एक्टर ने पहले भी मूवी का पोस्टर शेयर किया था लेकिन फैंस ने अब अक्की को सरेआम धमकी ही दे डाली है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

भगवान शिव के अवतार में दिखेंगे अक्षय 

अक्षय द्वारा शेयर किए गए इस पोस्टर में रिलीज डेट भी नजर आ रही है। यह फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। इसी फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय कृष्ण के अवतार में दिखे थे। वहीं इस फिल्म में परेश रावल ने लीड रोल में काम किया था उस समय इस फिल्म को फैंस का काफी प्यार भी मिला था। पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में अक्की ने लिखा कि - 'बस कुछ दिनों में ओह माय गॉड 2 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी। टीजर भी जल्दी आ रहा है।' अक्षय की इस पोस्ट में उनके सबसे बड़े फैन टाइगर श्रॉफ ने कमेंट किया है। टाइगर ने कमेंट करते हुए लिखा कि- 'पाजी साथ में फाइर' वाला इमोजी शेयर किया है। टाइगर और अक्षय एक साथ फिल्म बड़े मियां छोटे मियां में दिखने वाले हैं।

भड़के लोगों ने दी डाली वॉर्निंग 

अक्षय की फिल्म का पोस्टर देखने के बाद यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया जताते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि - 'उम्मीद है हिंदू धर्म का मजाक न बनाएं मूवी में।' 

अन्य ने कहा कि - 'हमें इस तरह की फिल्में चाहिए, हाउसफुल फ्रेंचाइज जैसी फिल्में बनाना बंद करो।' 

एक ने कहा कि  - 'भाई कुछ भी करना बस इस बार कोई कंट्रोवर्सी मत करना बहुत मानते हैं धर्म में हम।'

पंकज त्रिपाठी भी आएंगे नजर 

फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा पंकज त्रिपाठी भी नजर आएंगे। अक्षय ने एक और पोस्टर शेयर किया है जिसमें एक्टर नजर आ रहे हैं। पोस्टर में पंकज हाथ जोड़े और माथे पर तिलक लगाए नजर आ रहे हैं। वहीं अब अक्षय को फैंस इस अवतार में देखने के लिए बेसब्र हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

 

 

Content Writer

palak