अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया आईसीयू में भर्ती, लंदन से शूटिंग छोड़ मुंबई लौटे

punjabkesari.in Monday, Sep 06, 2021 - 05:53 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार लंदन से शूटिंग छोड़ भारत वापिस आ गए हैं। दरअसल, उनकी अरुणा भाटिया को आईसीयू में भर्ती है,जिसकी जानकारी मिलते ही वो लंदन से वापस भारत लौट आए हैं।

हीरानंदानी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती अक्षय कुमार की मां 
एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार की मां को मुंबई स्थित हीरानंदानी हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उनकी उम्र 77 साल के करीब है। वहीं आईसीयू में भर्ती होने की क्या वजह रही है, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि अरुणा की तबीयत बीते कुछ दिनों से ठीक नहीं है। हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक जैसे ही अक्षय को इस बात की जानकारी मिली वो फौरन लंदन से वापस भारत लौट आए हैं, ताकि वो अपनी मां की देखबाल कर सकें। 

अक्षय ने कहा, चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए
जानकारी के मुताबिक अक्षय बीमार मां की सेवा के लिए भले ही भारत वापस आ गये हैं लेकिन उन्होंने काम का ध्यान रखते हुए निर्माताओं से उन दृश्यों की शूटिंग जारी रखने के लिए कहा है जिनमें उनकी मौजूदगी की जरूरत नहीं है। क्यूंकि उनका हमेशा से मानना रहा है कि व्यक्तिगत चुनौतियों के बावजूद काम जारी रहना चाहिए।


वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार के पास अगले साल तक दर्जनों फिल्में है। जिनमें से बता दें कि आठ फिल्में और एक वेब सीरीज। ये हैं बेल बॉटम, सूर्यवंशी, अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, राम सेतु, OMG-ओह माई गॉड 2 और वेब सीरीज द एंड।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

Content Writer

Anu Malhotra