एक बार फिर मदद के लिए आगे आए अक्षय कुमार, असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

punjabkesari.in Tuesday, Aug 18, 2020 - 05:44 PM (IST)

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार कभी भी मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। चाहे कोरोना काल में फंड की बात हो या फिर किसी जरूरतमंद की मदद करने की बात हो। हाल ही में अक्षय ने एक बार फिर दरियादिली दिखाते हुए असम बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपए का दान दिया है।

असम के सीएम ने किया धन्यावाद

इसकी जानकारी असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर दी और साथ ही खिलाड़ी अक्षय कुमार का इस मदद के लिए धन्यवाद भी किया। सीएम सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'असम में बाढ़ राहत के लिए एक करोड़ के अपने योगदान के लिए अक्षय कुमार जी को धन्यवाद। आपने संकट के समय हमेशा सहानुभूति दिखाई है और समर्थन किया है। असम के एक सच्चे दोस्त के रूप में, वैश्विक क्षेत्र में अपनी महिमा को बढ़ाने के लिए भगवान आप पर आशीर्वादों की वर्षा करें।'

कईं बार कर चुके हैं मदद

अब यह कोई पहली दफा नहीं है कि एक्टर अक्षय मदद के लिए आगे आए हो बल्कि इससे पहले भी वह कईं बार दान कर चुके हैं। कोरोना काल में भी अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में दान किया था। इतना ही नहीं अक्षय कुमार अलग-अलग तरीकों से कोरोना वॉरियर्स की भी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ा चुके हैं। 

गौरतलब है कि असम में बाढ़ के कारण जान माल का बहुत नुकसान हुआ है। बाढ़ के कारण जहां कई घर नष्ट हुए वहीं इससे लाखों की गिनती में लोग भी प्रभावित हुए हैं।  

Content Writer

Janvi Bithal