एकबार फिर से दादा बने मुकेश अंबानी, बेटे आकाश और श्लोका के घर आई नन्ही परी

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 06:11 PM (IST)

देश के सबसे फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी सुर्खियों में बने ही रहते हैं। हाल ही में अंबानी परिवार से एक खुशी की खबर सामने आई है। मुकेश के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के घर एक प्यारी सी बेटी ने जन्म लिया है। वहीं इसके साथ ही आकाश के बड़े बेटे पृथ्वी को उनकी छोटी बहन भी मिल गई है। 

कुछ दिन पहले सिद्धिविनायक पहुंची थी श्लोका 

वहीं कुछ दिन पहले श्लोका अपने पति आकाश, बेटे पृथ्वी और ससुर मुकेश के साथ सिद्धिविनायक बप्पा के मंदिर दर्शन करने पहुंची थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

 
इस दौरान अंबानी परिवार की बहु अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी थी।

ऐसे शुरु हुई थी श्लोका और आकाश की लवस्टोरी 

वहीं अगर जानकारी की मानें तो आकाश और श्लोका एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं। दोनों साथ में हाई स्कूल में पढ़े हैं। वहीं आकाश ने 12वीं कक्षा में श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। परीक्षा खत्म होते ही उन्होंने श्लोका को प्रपोज किया था और उन्होंने स्वीकार कर ली। दोनों ने अपनी एजुकेशन पूरी करने के लिए अलग-अलग यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की परंतु कभी दोनों ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा। जब उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया और अपने करियर की शुरुआत की तभी दोनों ने अपना रिश्ता आधिकारिक तौर पर ऑफिशियल किया था। आपको बता दें कि श्लोका और आकाश ने 2018 में सगाई की और दिसंबर 2018 में दोनों लवबर्ड्स शादी के बंधन में बंधे थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ambani Family (@ambani_update)

ऐसे में घर में लक्ष्मी का आगमन पूरे अंबानी परिवार के लिए एक बहुत ही बड़ी खुशी की बात है। 


 

Content Writer

palak