आकाश और श्लोका की Engagement Party में स्टाइलिश आउटफिट में पहुंचे बॉलीवुड सितारे

punjabkesari.in Thursday, Jun 28, 2018 - 07:30 PM (IST)

बिजनेसमैन मुकेश अंबनी के बड़े बेटे आकाश अंबनी की श्लोका मेहता के साथ आज इंगेजमेंट है। इंगेजमेंट पार्टी के लिए कई बॉलीवुड की जानी मानी हस्तियां पहुंच रही हैं। इस सेरेमनी में शाहरूखान अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। शाहरुख खान ब्लैक सूट में दिखे तो वहीं गौरी ने सिल्वर और ब्लैक कलर का गाऊन पहना था।


आलिया भट्ट भी आकाश और श्लोका की इंगेजमेंट में पहुंची। इस फंक्शन के लिए आलिया ने पिंक कलर की साड़ी चूज की।

वहीं रणवीर कपूर भी स्टाइलिश लुक में दिखें।

सचिन ने पिंक कलर के कुर्ते के साथ गोल्डन पजाई के साथ कोल्हापुरी चपल कैरी की। अजंली ने पिंक कलर की साड़ी के साथ खुले बाल छोड़े। अजंली इंडियन लुक में बहेद खूबसूरत नजर आ रही थी। 

Punjab Kesari