क्या मीका सिंह के साथ रिलेशन में है आकांक्षा पुरी? एक्ट्रेस बोलीं- कुछ भी बताना जल्दबाजी

punjabkesari.in Sunday, Aug 23, 2020 - 01:35 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने बीते कुछ दिनों पहले बिग बाॅस 13 के कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा संग अपने रिलेशनशिप को लेकर खूब सुर्खियां बटोरी थी। लेकिन इन दिनों वह पारस संग नहीं बल्कि एक सिंगर संग रिलेशन को लेकर चर्चा में है। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमेंटिंक तस्वीरें काफी वायरल हो रही है। वहीं अब इस पूरे मामले पर आकांक्षा का रिएक्शन सामने आया है। 

दरअसल, सिंगर मीका सिंह के साथ आकांक्षा पुरी की तस्वीरें सामने आई है। जिसके बाद से उनके और मीका सिंह के रिलेशनशिप को लेकर चर्चा हो रही है। खुद आकांक्षा ने अपने इंस्टाग्राम पर मीका संग अपनी एक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'गुडनाइट मीका सिंह।' 

वहीं मीका ने भी अपने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा संग तस्वीर शेयर की थी। जिसके बाद आकांक्षा ने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि फिलहाल अभी कुछ भी बताना जल्दबाजी होगी। खबरों की मानें तो मीका और आकांक्षा 10 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं। वहीं दूसरी तरफ यह माना जा रहा है कि शायद ये तस्वीरें उनके आने वाले प्रोजेक्ट का हिस्सा हो। 

गौरतलब है कि आकांक्षा से पहले मीका सिंह की एक्ट्रेस चाहत खन्ना के साथ भी रोमांटिक तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप में होने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि बाद में ये बात सामने आई की वो तस्वीरें दोनों के अपकमिंग गाने 'क्वॉरंटीन लव' की थी।

Content Writer

Bhawna sharma