अंकिता के पति पर जमकर भड़की ऐश्वर्या, एक्ट्रेस ने उठा दिए विक्की के रिश्ते पर सवाल

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2023 - 05:50 PM (IST)

बिग-बॉस का नया सीजन इन दिनों खूब सुर्खियों में बना हुआ है। अन्य सीजन्स की तरह इस सीजन को भी दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। टीवी के मॉस्ट कंट्रोवर्शियल शो में इन दिनों काफी लड़ाईयां देखने को मिल रही हैं। बीते दिन के एपिसोड में ईशा मालवीया और अभिषेक कुमार के रिश्ते में दरार बढ़ती जा रही है वहीं अब घर में आए कपल्स के बीच भी तकरार पड़ गई है। हाल ही में आए शो के लेटेस्ट प्रोमो में विक्की जैन और ऐश्वर्या शर्मा के बीच युद्ध देखने को मिल रहा है। 

विक्की जैन पर आया ऐश्वर्या को गुस्सा 

हाल ही में कलर्स ने नए हफ्ते यानी की बिग-बॉस 17 से तीसरे हफ्ते को प्रोमो रिलीज किया है। इस प्रोमो में विक्की और ऐश्वर्या शर्मा के बीच बहस होती हुई नजर आ रही है। दोनों के बीच की बहस इतनी बढ़ गई कि उन्होंने विक्की और अंकिता की शादी पर कमेंट कर दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सब गार्डन एरिया में बैठे हुए हैं। इसी दौरान विक्की नील भट्ट से पूछते हैं कि तूने गलती से डेटिंग के टाइम बोला दिया था कि ऐश्वर्या बहुत क्यूट लगती है। जवाब में नील ने कहा कि - 'डेटिंग की ही नहीं सीधा शादी। एक्टर ने विक्की के कमेंट को हल्के में ही लिया लेकिन ऐश्वर्या को बहुत गुस्सा आया।' 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अपने रिश्ते संभाले 

इस बात से ऐश्वर्या शर्मा इतना गुस्सा गई कि उन्होंने विक्की की जमकर क्लास लगा दी। एक्ट्रेस ने कहा कि - 'अपने रिश्ते संभालें दूसरों के रिश्ते की पंचायत करने की आपको कई जरुरत नहीं है। मेरी जिंदगी पर नहीं कर सकते, मेरे पति की जिंदगी पर नहीं कर सकते जो आपको बोलने का हक दे रहे हैं उनको बोलो।' इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने विक्की पर चिल्लाते हुए इतना भी कह दिया कि - 'वह खुद पीड़ित हैं अपनी शादी से दूसरों पर कमेंट कर रहे हैं बिना बात के। हर मर्द आपके जैसा नहीं होता है।'   

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

दोनों में हुई बहस 

इसके बाद विक्की और ऐश्वर्या में काफी बहस होने लगती है। विक्की एक्ट्रेस को सेंसलेस कह देते हैं। इसके अलावा वह ऐश्वर्या को जोर-जोर से चिल्लाने के लिए भी मना करते हैं। ऐश्वर्या और विक्की की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस प्रोमो के बाद एपिसोड देखने का इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। 

Content Writer

palak