तलाक के बाद रजनीकांत की लाडली ने किया मूव ऑन, अब बॉलीवुड में Entry करेगी ऐश्वर्या

punjabkesari.in Monday, Mar 21, 2022 - 05:28 PM (IST)

रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या पति धनुष से अलग होने के बाद मूव ऑन कर रही है। अपने सालों के रिश्ते को खत्म करने के बाद  ऐश्वर्या रजनीकांत ने बॉलीवुड में Entry करने का फैसला ले लिया है। अब वह हिंदी फिल्मों में अपने  हुनर का जलवा दिखाएगी। 


साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्टर के तौर पर काम कर चुकी ऐश्वर्या अब प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा की फिल्म 'ओ साथी चल'को डायरेक्ट करने वाली हैं। खबरो की मानें तो यह फिल्म सच्ची प्रेम कहानी पर आधारित है जो कुछ सालों पहले मीडिया में काफी चर्चा में रही थी। 


ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से यह जानकारी दी है। प्रोड्यूसर मीनू अरोड़ा ने भी इस बात को कंफर्म करते हुए बताया कि अभी स्क्रिप्टिंग प्रोसेस चल रहा है। इसके बाद फिल्म कास्ट फाइनल की जायेगी। हालांकि इस मुद्दे पर ज्यादा बात नहीं की। 


ऐश्वर्या और धनुष ने एक दूसरे से अलग होकर अपने फैंस को बड़ा झटका दिया था। उन दोनों ने  एक ही स्टेटमेंट शेयर कर लिखा था, ’18 साल का साथ बतौर दोस्त, कपल, पैरेंट्स और एक-दूसरे के शुभचिंतक। इस जर्नी में हमारी ग्रोथ हुई, अंडरस्टैंडिंग बढ़ी, लेकिन आज हम उस जगह पर हैं जहां से हमारी राह अलग हो रही हैं।’

Content Writer

vasudha