ऐश्वर्या का नया फैशन रहा हिट, फेस नहीं Ear Makeup को किया हाइलाइट

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 12:13 PM (IST)

फ्रांस में चल रहे 72वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में हर दिन बॉलीवुड हसिनाएं जलवे बिखेरती नजर आती है। दीपिका, प्रियंका के बाद अब कान्स की क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन रेड कार्पेट पर पहुंची। कांस में पहुंचते ही ऐश्वर्या ने अपनी लुक से लाइमलाइट लूट ली। हमेशा की तरह इस बार भी ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ कांस में पहुंची।

ऐश्वर्या ने वियर किया मैटेलिक गाउन

ऐश्वर्या ने Jean-Louis Sabaji  का वन-शोल्डर गोल्डन मैटेलिक फिश-कट गाउन वियर किया। ऐश्वर्या का आउटफिट तो कमाल का था ही लेकिन आउटफिट से ज्यादा उनके ईयर मेकअप ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। बिना ईयररिंग्स के ऐश्वर्या ने अपने कानों को मेकअप से हाईलाइट किया।

उनके एक कान को गोल्ड ग्लिटर से पूरी तरह सजाया गया है और बीच में डायमंड स्टोन है। वहीं दूसरे कान पर डायमंड स्टोन के साथ सिर्फ पियर्सिंग की जगह गोल्ड ग्लिटर है।

हर साल की तरह इस बार भी ऐश्वर्या ने अपनी लुक में कुछ नया ट्राई किया। मेकअप की बात करें तो ऐश्वर्या ने ब्रॉन्ज लुक के साथ ग्लिटर आईशैडो और ब्लैक लाइनर लगाया था। साथ में ब्राउन ग्लोसी न्यूड लिपस्टिक लगाई। ऐश्वर्या ने बालों को साइड पार्टिंग के साथ स्ट्रेट करके स्लीक ओपन लुक दिया गया था।

वहीं, ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने मम्मी के साथ मैचिंग येलो फ्रॉक पहनी थी, जिसके साइड में एक बड़ा-सा फूल बना था और पीछे बो था। मॉम की तरह आराध्या भी क्यूट डीवा लग रही थीं।


 

Content Writer

Priya dhir