ऐश्वर्या की हमशक्ल को देख खा जाएंगे धोखा, फर्क करना हुआ मुश्किल

punjabkesari.in Saturday, Feb 27, 2021 - 05:15 PM (IST)

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कईं स्टार्स हैं जिनके हमशक्ल हैं। कैटरीना कैफ, प्रियंका चोपड़ा और भी कईं एक्ट्रेस हैं जिनके हमशक्ल आपने सोशल मीडिया पर अकसर देखें होंगे। वहीं बात एवरग्रीन ब्यूटी सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन की करें तो उनकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना है। बाकी एक्ट्रेस की तरह ऐश्वर्या की भी हमशक्ल है। जी हां... ऐश्वर्या की तरह हूबहू दिखने वाली एक ब्लाॅगर इन दिनों चर्चा में बनी हुई है।

लोग इस ब्लाॅगर में और ऐश्वर्या राय की तस्वीरों में फर्क नहीं कर पा रहे हैं। अब उस महिला के बारे में इतना सब सुनने के बाद आप भी यह जानने के लिए बेताब होंगे के ये ब्लाॅगर कौन है, वह कहां रहती है और उसका नाम क्या है? तो चलिए फिर बताते हैं आपको ऐश्वर्या की हमशक्ल के बारे में...

पेशे से है ब्यूटी ब्लाॅगर

ऐश्वर्या की हमशक्ल का नाम आमना इमरान है। वह पाकिस्तान में रहती है और एक ब्यूटी ब्लाॅगर है। आमना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अगर आप उसकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल चेक करेंगे तो ऐश्वर्या और उसमें फर्क नहीं बता पाएंगे। 

खुद को बताती हैं ऐश्वर्या की कार्बन काॅपी

आमना की तस्वीरें देख लोग तो चकमा खा ही जाएंगे वहीं आमना भी खुद को ऐश्वर्या की कार्बन काॅपी कहती हैं। उन्होंने तो अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर ऐश्वर्या की कार्बन काॅपी लिखा हुआ है। सिर्फ चेहरा ही नहीं आमना की आंखें और होंठ भी ऐश्वर्या से बेहद मिलते हैं।

यहां देखें आमना इमरान की कुछ तस्वीरें...

Content Writer

Bhawna sharma