कांस के दूसरे लुक को लेकर ट्रोल हुई ऐश्वर्या, चेंज करना भूल गई नेल पेंट

punjabkesari.in Tuesday, May 21, 2019 - 09:47 AM (IST)

कांस क्वीन ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने फर्स्ट कांस लुक के लिए गोल्डन गाउन वियर किया वहीं दूसरे दिन उन्होंने रेड कार्पेट पर एकदम रॉयल अंदाज में एंट्री की।

ऐश्वर्या ने पहना व्हाइट फ्रिल गाउन 

ऐश ने व्हाइट कलर का ट्यूब पेटर्न वाला फ्रिल गाउन पहना, जोकि Ashi studio द्वारा डिजाइन किया गया था। गाउन के साथ ऐश ने फर शॉल भी कैरी किया था। मेकअप की बात करें तो ऐश ने स्मोकी आईमेकअप किया और साथ में हेयरबन बनाया था। गाउन के साथ ऐश ने सिंपल डैंगलिंग ईयररिंग्स कैरी किए। 

लोगों को नहीं पसंद आया ऐश्वर्या का मेकअप 

भले ही इस बार भी ऐश ने अपने आउटफिट के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया हो लेकिन फैन्स को उनका लुक पसंद नहीं आया खासकर मेकअप। 

एक यूजर ने लिखा, She is looking disaster sorry Aishwarya need to some fashion lesson oops and her makeup also looks so bad। वही कुछ लोगों को ऐश का लास्ट कांस लुक इससे बेहतर लगा।

एक फैन ने कहा, Last tym she ws looking fab..this tym na na..। यही नहीं लोगों ने उन्हें White pigeon तक कह दिया। 

अगर ऐश की इन तस्वीरों को गौर से देखा जाए तो आप नोटिस करेंगे कि उन्होंने अपने दूसरे कारपेट लुक के दौरान नेलपेंट चेंज नहीं किया जिसपर एक यूजर ने कमेंट किया..Nailpaint tak change nai ki h...


 

Content Writer

Priya dhir