शिल्पा शेट्टी ने होस्ट की बेटे की बर्थ डे पार्टी, बेटी के साथ पहुंची ऐश्वर्या

punjabkesari.in Saturday, May 26, 2018 - 05:40 PM (IST)

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने हाल में बेटे विवान की बर्थ डे पार्टी होस्ट की। पार्टी की कार्टून थीम रखी गई थी। पार्टी में सेलेब्स के साथ स्टार किड्स भी पहुंचे। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन भी बेटी आराध्या के साथ पार्टी में पहुंची।

इस दौरान ऐश्वर्या सिंपल लुक में दिखीं। उन्होंने व्हाइट कलर का सूट वियर किया था, जिसमें वह स्टनिंग लग रही थी। वहीं, आराध्या ने पिंक, रेड और ब्लू कलर की स्ट्रिप फ्रॉक वियर की थी, जिसमें वह काफी क्यूट लग रही थी। शिल्पा ने पार्टी में ऐश्वर्या का स्पेशल वेलकम भी किया।

सलमान खान की बहन अर्पिता खान बेटे अहिल के साथ पार्टी में शामिल हुईं। उन्होंने ऑफ-शोल्डर ड्रैस वियर की थी। 

इस दौरान दिव्या खोसला कुमार पोल्का डॉट ड्रैस में नजर आईं। 

Punjab Kesari