अभि-ऐश की शादी के ठीक पहले हुई थी ऐसी घटना, हिल गया था पूरा बच्चन परिवार

punjabkesari.in Saturday, Apr 20, 2019 - 09:33 AM (IST)

एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन आज अपनी शादी की 12वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं।  इस स्पेशल डे को सेलिब्रेट करने के लिए दोनों बेटी आराध्या के साथ मालदीव गए हुए हैं। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेस्ट कपल्स में से एक हैं। इस लंबे वक्त में दोनों का रिश्ता आगे से और भी मजबूत हो गया है। चलिए इस कपल की एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको बताते हैं कि कैसे इनके प्यार की शुरुआत हुई। 

यहां से शुरु हुई दोनों की लवस्टोरी

ऐश्वर्या और अभिषेक की पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' सेट पर हुई थी। उस वक्त ऐश्वर्या सलमान खान को डेट कर रही थीं तो अभिषेक करिश्मा कपूर को हालांकि दोनों का रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया। किसी वजह से करिश्मा से अभिषेक की सगाई टूट गई और उन्होंने खुद को काम में बिजी कर लिया। वही, सलमान के बुरे बर्ताव के चलते ऐश्वर्या ने ब्रेकअप कर लिया। 

ऐश्वर्या ने साल 2005 में अभिषेक के साथ फिल्म 'बंटी और बबली' के सेट पर कजरारे गाने में डांस किया। यह गाना काफी हिट हुआ जिसके बाद दोनों लगातार 3 फिल्मों में नजर आए। साल 2006 में दोनों की नजदीकियां बढ़ी। ऐश्वर्या का स्माइलिंग फेल और स्वभाव ने अभिषेक को आकर्षित किया। बाद में 'गुरू' फिल्म के टोरंटो प्रीमियर में अभिषेक ने ऐश्वर्या को प्रपोज किया, जिसे ऐश्वर्या ने तुरंत स्वीकार कर लिया।

शादी के एक रात पहले हुई थी ऐसी घटना

20 अप्रैल 2007 को दोनों शादी के बंधन में बंधे। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी के ठीक एक रात पहले अचानक एक नया मोड़ आ गया था। जाह्नवी कपूर नाम की एक मॉडल ने 19 अप्रैल को प्रतीक्षा के सामने अपने हाथ की नस काट ली थी। मॉडल के मुताबिक फिल्म दस की शूटिंग के दौरान उसकी और अभिषेक के बीच नजदीकियां बढ़ीं थीं। इतना ही नहीं मॉडल जाह्नवी कपूर ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे। मॉडल का कहना था कि कुछ दोस्तों के सामने दोनों ने शादी भी की थी। 

जब जाह्नवी से शादी का सबूत मांगा गया था तो उन्होंने कहा कि प्यार को किसी सबूत की जरूरत नहीं होती है। सुसाइड करने के आरोप में जाह्नवी को अरेस्ट कर लिया गया था। इस घटना से पूरा बच्चन परिवार हिल गया था। बता दें कि जाह्नवी ने अभिषेक के साथ गाने 'दस बहाने' में काम किया था। 

शादी में  ऐश्वर्या ने पहनी थी 75 लाख की साड़ी 

ऐश्वर्या ने अपनी शादी पर गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी। उनकी शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था। वहीं, अभिषेक ने शादी में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। 

Content Writer

Priya dhir