अपनी शादी में एेश्वर्या ने पहनी थी 75 लाख की साड़ी, देखिए शादी की कुछ तस्वीरें

punjabkesari.in Friday, Apr 20, 2018 - 05:53 PM (IST)

अभिषेक बच्चन और एेश्वर्या राय बच्चन की शादी को आज पूरे 11 साल हो गए है। 2007 में आज ही के दिन अभिषेक और एेश्वर्या शादी के बंधन में बंधे थे। अभिषेक-एेश्वर्या की जोड़ी बॉलीवुड के फेमस कपल्स में से एक है।

फिल्म 'बंटी और बबली' के 'कजरा रे' गाने की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हुआ। अभिषेक ने न्यूयॉर्क में एेश्वर्या को प्रपोज किया।

एक साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। एेश्वर्या ने अपनी शादी पर गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी पहनी थी।

ऐश्वर्या की शादी का पूरा अटायर 75 लाख रुपए का था। वहीं, अभिषेक ने शादी में डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला का डिजाइन की हुई शेरवानी पहनी थी। 

एेेश्वर्या और अभिषेक की एक प्यारी-सी बेटी आराध्या है। दोनों अपने रिश्ते को बखूबी निभा रहे हैं। कोई फंक्शन हो या इवेंट वह हर जगह एक-साथ दिखाई देते है। 

Punjab Kesari