ब्लैक फ्लोरल गाउन में ''हुस्न की परी'' लगी ऐश्वर्या, सबसे खूबसूरत Actress के आगे सब हुए फेल

punjabkesari.in Thursday, May 19, 2022 - 10:10 AM (IST)

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुकी ऐश्वर्या राय को सुंदरता के मामले में कोई टक्कर नहीं दे पाया है। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला ऐश्वर्या भले ही पर्दे से दूर हैं लेकिन इसके बावजूद भी उनका चार्म कम नहीं हुआ है। तभी तो कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई दीवा की खूबसूरती के आगे  सब फीके पड़ गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

दीपिका पादुकोण के बाद रेड कार्पेट पर पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन को जिसने देखा वह देखता ही रह गया। इस खस मौके के लिए एक्ट्रेस ने ब्लैक रफल फ्लावर गाउन चुना। इस गाउन में जो फ्लोरल टच था उसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

फ्रंट से गाउन पर प्लंज नेकलाइन नजर आई,  सीधे हाथ पर ढेर सारे रंग-बिरंगे फूल लगे नजर आए। वहीं, गाउन की लेफ्ट साइड में एक पूरी कली में फूल लगे दिखाई दिए।

न्यूड लिपस्टिक और न्यूड मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को सिंपल रखा। हर बार की तरह इस बार भी उनकी स्माइल ने खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए। ब्लैक रफल, फ्लोरल गाउन और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या हर तरफ बिजलियां गिरा रही थी।

इस लुक ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि ऐश्वर्या राय दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला है। हालांकि कुछ लोगों को उनका यह लुक खास पसंद नहीं आया। यूजर्स का कहना है कि अब ऐश्वर्या में वह खूबसूरती नहीं रही, जो पहले हुआ करती थी।

 

Content Writer

vasudha