ऐश्वर्या ने बचाई थी अपनी मैनेजर की जान मगर वाह- वाही लूट गए शाहरुख खान

punjabkesari.in Saturday, Nov 02, 2019 - 06:03 PM (IST)

अमिताभ बच्चन के घर पर हुई दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या राय की मैनेजर अर्चना के साथ हुई घटना में शाहरुख ने बाजी मारी और उस घटना के हीरो बन गए लेकिन जब असली हकीकत सामने आए तो पता चला कि अर्चना सदानंद  जान बचाने वाले शाहरुख नहीं बल्कि खुद ऐश्वर्या ही थी। चलिए बताते है किस तरह से यह गलत  खबर वायरल हुई और सारी वाह-वाही शाहरुख खान को मिल गई।

 

जानिए क्या है असल सच 

बुधवार को मुंबई के एक टेबलॉयड मिड डे में अर्चना सदानंद के लहंगे में लगी आग को बुझाने का क्रेडिट शाहरुख खान को दिया गया था। जिसे मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।  

 

इतना ही नहीं इसके बाद सलमान खाने ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की शर्ट में आग लगती हुई वीडियो डाल कर पीछे वॉयल ओवर चलाया, हीरो वो होता है जो आग में कूद के बुझा के बचाता है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

@iamsrk

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on Oct 30, 2019 at 8:29am PDT

 

ऐश्वर्या ने इस तरह बचाई थी जान 

जानकारी के अनुसार जब अर्चना सदानंद के लहंगे में आग लगी तो उसकी जान बचाने के लिए सबसे पहले फुर्ती मारते हुए ऐश्वर्या राय आगे आई। वह अर्चना के बगल में ही खड़ी थी, जैसे ही लहंगे में आग लगी पार्टी अफरा-तफरी मच गई। वहीं ऐश्वर्या ने अर्चना के जलते लहंगे को फाड़कर शरीर से अलग कर दिया और आग बुझा दी। इसके बाद दूर खड़े शाहरुख खान ने अपनी शेरवानी उताकर अर्चना के शरीर को ढंक दिया। आग बुझाने में ऐश्वर्या ने जितनी फुर्ती दिखाई शाहरुख खान की टीम ने उतनी ही जल्दी उनकी पीआर टीम ने उन्हें हीरो बना दिया। 

बता दें ये हादसा सोमवार सुबह 2 से 3 के बीच हुआ था। उस समय बिग बी के घर पर हुई दिवाली पार्टी से कफी मेहमान जा चुके थे कुछ लोग ही वहां पर उपस्थित थे। 

Content Writer

khushboo aggarwal