Cannes 2018: पेस्टल आउटफिट में स्टनिंग दिखीं एेश्वर्या

punjabkesari.in Saturday, May 12, 2018 - 05:49 PM (IST)

फ्रांस के फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कांस फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस एेश्वर्या राय ने शिरकत कर ली। सोशल मीडिया पर उनके लुक की पहली तस्वीर सामने आई है। 

इस दौरान एेश्वर्या ने वन-शोल्डर ब्लू पेस्टल प्रिटेंड ड्रैस वियर की थी, जिसमें वह स्टनिंग लग रही है। ड्रैस के साथ उन्होंने कोई भी एक्सेसरीज नहीं पहनी। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था। वन साइडेड हेयर स्टाइल उनकी लुक को पूरा कर रहा था। एेश्वर्या 12 या 13 मई को कांस के रेड कारपेट पर नजर आएगी। उनके रेड कारपेट लुक का इंतजार उनके फैंस बेस्रबी से कर रहे है। 

आपको बता दें कि एेश्वर्या पिछले लंबे समय से कांस में शिरकत कर रही है। पिछली बार वह बेटी आराध्या के साथ कांस के रेड कारपेट पर नजर आई थी। इस बार भी वह कांस पर बेटी के साथ ही दिखेगी। 
 

Punjab Kesari