ऐश्वर्या और सोनम ने रेड ड्रेसेज पहन कर जीता सबका दिल (See Pics)

punjabkesari.in Sunday, Sep 01, 2019 - 04:13 PM (IST)

रेड अपने आप में सबसे बेहतरीन और अट्रैक्टिव कलर है। हर एक्ट्रेस इस कलर में हॉट लगती है। हाल ही में ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर ने भी इसी रंग को पहन कर अपना जलवा बिखेरा। जहां ऐश्वर्या न्यूयोर्क की गलियों में दिखाई दी गई वहीं सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन के लिए रेड आउटफिट का चुनाव किया। चलिए आपको उनके इस हॉट रेड ड्रेसेज की एक झलक दिखाते है। 

ऐश्वर्या का बोलबाला आज भी उतना है ही जितना पहले था। फैशन डिज़ाइनर शेन पीकॉक ने उनकी यह तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर कहा कि 'Aishwarya Rai Bachchan : A Timeless Star',ऐश्वर्या इस तस्वीर में किसी खतरों के खिलाड़ी से कम नहीं लग रही है। उनका यह बोल्ड और हॉट अवतार  लोगो को काफी पसंद आया है।  ऐश्वर्या राय न्यूयॉर्क की सड़क पर सीढ़ियों पर खड़ी है जो बेहद बहादुरी का कार्य लग रहा है। 


वहीं सोनम अपनी आने वाली फिल्म 'द जोया फैक्टर' के प्रमोशन के लिए रेड कलर को ही चूज कर रहीं है। उनका कहना है कि लाल कलर जोया का कलर है। इसलिए सोनम हर इवेंट पर रेड कलर के ड्रेस पहन रही है। उनका यह ऑफ-शोल्डर गाउन उनपर बेहद खूबसूरत लग रहा है। उन्होंने गोल्डन हुप्स से अपने स्टाइल को पूरा किया है। हल्का सा काजल और पिंकिश लिपस्टिक उनके मेकअप को लाइट और अट्रैक्टिव बना रहा था। 

सोनम का यह विंटेज लुक इस हफ्ते का बेस्ट लुक माना गया है। इस लुक में उन्होंने पफ शोल्डर ब्लेजर ड्रेस पहनी है। इसपर उन्होंने एक बैग लिया है जो बहुत स्टाइलिश लग रहा है। 

 

 

Content Writer

Anjali Rajput