तलाक की खबरों के बीच इस वीडियो में एक साथ दिखे ऐश्वर्या और अभिषेक, फैंस को जगी उम्मीद

punjabkesari.in Monday, Sep 02, 2024 - 03:34 PM (IST)

नारी डेस्क: तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन से जुड़ी एक ऐसी वीडियो सामने आई है जिसे देख फैंस बेहद खुश हैं।  लंबे समय से अलग- अलग दिखाई दे रहे ऐश्वर्या और अभिषेक इस वीडियो में एक साथ नजर आए, ऐसे में फैंस मान बैठे की दोनों में सब ठीक हैं अलग होने के बातें झूठी हैं। चलिए जानते हैं क्या है इस वीडियो की सच्चाई।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aishwarya rai (@aishwaryaraibachchan_arb___)


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियाे में अभिषेक बच्चन पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन के साथ एयरपोर्ट बस में एंट्री करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दुबई का बताया जा रहा है, इसमें बच्चन परिवार काफी खुश नजर आ रहा है। इन दोनों को दोबार एक साथ देख फैंस भी खुशी के मारे फूले नहीं समाए।

PunjabKesari
इंटरनेट पर जब इसकी जांच- पड़ताल की गई तो पता चला कि ये वीडियो अभी का नहीं है। इस वीडियो को इसी साल फरवरी में भी शेयर किया गया था, तब भी इसके खूब चर्चे हुए थे। इसमें देखा जा रहा है कि अभिषेक आगे चल रहे हैं और ऐश्वर्या अपनी बेटी संग पीछे चल रही हैं। वीडियो में ऐश्वर्या कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं।

PunjabKesari
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कपल के फिर से एक साथ होने की दुआ मांग रहे हैं। याद हो कि कुछ दिनों पहले  अभिषेक बच्चन  अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे।  बच्चन फैमिली के साथ ऐश्वर्या और आराध्या के ना होने पर लोगों ने सवाल खड़े किए थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static