अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या ने स्कूल में दी डांस परफॉर्मेंस, वायरल हुआ वीडियो
punjabkesari.in Saturday, Dec 22, 2018 - 09:20 AM (IST)
ऐश्वर्या राय बच्चन एक्ट्रेस होने के साथ-साथ परफेक्ट मां भी हैं। वह अक्सर बेटी आराध्या के साथ स्पॉट होती है। कोई इवेंट हो या अवॉर्ड फंक्शन वह बेटी को अकेले नहीं छोड़ती।
ऐश्वर्या के फैन्स को भी उनका यह अंदाज काफी पसंद आता है।
अभिषेक-ऐश्वर्या की बेटी आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। हाल में ही आराध्या के स्कूल में एनुअल फंक्शन हुआ। फंक्शन में आराध्या ने डांस परफॉर्मेंस दी। बेटी को चीयर करने के लिए अभिषेक-ऐश्वर्या दोनों फंक्शन अटेंड करने पहुंचे।
Part 5 from Aaradhya’s performance pic.twitter.com/mf69TqDaJS
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) December 20, 2018
सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही है, जिसमें आराध्या परफॉम करती नजर आ रही है। यह वीडियो अभिषेक-ऐश्वर्या ने ही बनाया है।
The clip of the night! #BestMom #Aishwarya pic.twitter.com/vOo6PMLMY5
— Bewitching Bachchans (@TasnimaKTastic) December 20, 2018
बता दें कि धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में कई बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे पढ़ते हैं। करिश्मा कपूर को भी स्कूल में स्पॉट किया गया था। अबराम भी मम्मी-पापा के साथ स्कूल में स्पॉट किए गए।