प्‍यार में उम्र नहीं, दिल मायने रखता है... मलाइका अर्जुन ने साबित कर दिखाई ये बात

punjabkesari.in Sunday, Jan 16, 2022 - 11:19 AM (IST)

प्यार करने के लिए कोई उम्र की सीमा नहीं होती  उम्र के साथ जिस्म बूढ़ा हो जाता है, लेकिन दिल कभी बूढ़ा नही होता हैं। यह बात साबित कर दी है मॉडल और टीवी शख्सियत मलाइका अरोड़ा ने। वह अर्जुन कपूर के साथ अपने प्यार को जताने में कभी कोई परहेज नहीं करती।  एक बार फिर उन्होंने अपने दिल की बात दुनिया के सामने खुलकर रख दी। 

PunjabKesari
मलाइका ने शेयर की  इंस्टाग्राम स्टोरी

मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा-"नहीं, क्या सच में। 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें। 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें। 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें। 

PunjabKesari
अर्जुन कपूर ने भी अफवाहों का किया खंडन


मलाइका ने आगे लिखा- लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती। इस तरह से एक्ट करना बंद करो और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो। उनका ये रिएक्शन अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ रिश्ता खत्म होने की खबरों को लेकर आया है। इससे पहले अर्जुन कपूर ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा- उनकी जिंदगी में ऐसी अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है।

PunjabKesari
रिश्ता टूटने की आई खबरें 
 

मीडिया की खबरों में दावा किया गया था कि कपूर और अरोड़ा के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है और उन्होंने कथित रूप से करीब चार साल तक रिश्ते में रहने के बाद अलग होने का फैसला किया है। रिश्ता टूटने की अटकलों पर विराम लगाते हुए अर्जुन ने अपनी लेडी लव के साथ सेल्फी शेयर कर लिखा था , “अफवाहों के लिए कोई जगह नहीं है। सुरक्षित रहें। लोगों के लिए मंगल कामना। आप सभी को प्यार।

PunjabKesari
 2019 में अपना रिश्ता किया था सार्वजनिक
 

पिछले कुछ समय से ये दोनों अपने रिश्ते को पारिवारिक कार्यक्रमों, फिल्मों से संबंधित दावतों व छुट्टियों की तस्वीरों के जरिए सार्वजनिक किया है। अरोड़ा की पहले अभिनेता-निर्माता अरबाज़ खान से शादी हुई थी और उनकी शादी 19 साल तक चली थी। उन्होंने 2019 में कपूर के जन्मदिन पर इंस्टाग्राम के जरिए उनके साथ अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। 

PunjabKesari
और स्ट्रॉन्ग हो रहा है दोनों का  रिलेशनशिप
 

हर बीतते लम्हे के साथ इनकी रिलेशनशिप और स्ट्रॉन्ग होती जा रही है, अकसर लोगों के निशान में रहने के बावजूद इनके प्यार में कोई कमी नहीं देखी गई। वह स्ट्रॉन्ग रिलेशनशिप इंजॉय कर रहे हैं, वो दिखाता है कि इनके बीच की अंडरस्टैंडिंग कितनी ज्यादा मजबूत है। एक दूसरे के लिए दोनों का प्यार और लगाव फैंस को कपल गोल्स देता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Recommended News

Related News

static