ब्रेकअप के बाद पार्टनर को भूलाने के लिए लोग करते हैं ऐसी बचकानी हरकतें

punjabkesari.in Sunday, Jul 29, 2018 - 10:51 AM (IST)

लड़का हो या लड़की, दिल टूटने पर तो हर किसी को दर्द होता है। ब्रेकअप से न सिर्फ आप एक अच्छा हमसफर खो देते हैं बल्कि ऐसा साथी भी खो देते हैं जो हर समय आपकी परेशानियों में साथ खड़ा था। ऐसी सिचुएशन में लोग एक्स की यादों से उबर नहीं पाते और न उनसे दूर जा पाते हैं। ऐसे में वह अपने दिल का बोझ हल्का करने के लिए बेहद बचकानी और अजीबो-गरीब हरकतें करने लगते हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ बातें बताने जा रहे हैं, जिसे ब्रेकअप के बाद लोग जज्बाती होकर करने लगते हैं।
 

ब्रेकअप के बाद ऐसी हरकतें करते हैं लोग


1. ब्रेकअप के बाद आप दिनभर अपने फेसबुक, वॉट्सअप, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल अकाउंट्स से एक्स को फॉलो करते रहते हैं। कई बार लोग अपने एक्स को अनफ्रेंड या ब्लॉक करके अपने दिल की भड़ास निकालते हैं।
 

2. दिल का दुख हल्का करने के लिए लोग रिश्ता टूटने के बाद अपने एक्स के साथ वाली फोटोज को एक-एक कर के डिलीट करने लगते हैं।
 

3. लोग ब्रेकअप के बाद महीने तक अपने एक्स को लेकर पुरानी और फिजूल की बातें याद करते रहते हैं। इतना ही नहीं, लोग अपने फ्रेंड्स या करीबी से भी उनके बारे में ही बात करते रहते हैं।
 

4. रिश्ता टूटने पर अपने एक्स के बिना हर कोई अकेला हो जाता है लेकिन कोई भी इस बात को मानता नहीं। ऐसे में उन्हें यह दिखाने के लिए कि वे अकेले नहीं हैं, दूसरे लोगों के साथ फोटोज खिंचाकर पोस्ट करते हैं।
 

5. अक्सर लोग ब्रेकअप के बाद सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इमोशनल और उदासी भरे स्टेट्स अपडेट करते रहते हैं।
 

6. ब्रेकअप के बाद लोग जानबूझ कर उन जगहों पर जाना जहां आपका एक्स आमतौर पर नजर आता था। रिश्ता टूटने के बाद भी लोग अपने एक्स को देखना चाहते हैं।
 

7. ब्रेकअप से उबरने के लिए कई लोग ड्रिंक करते है। इतना ही नहीं, ड्रिंक करने के बाद वे आधी रात को अपने एक्स-लवर या फिर अपने किसी करीबी दोस्त को फोन कर अपनी सारी भड़ास निकालते हैं।
 

8. रिश्ता टूटने  के बाद आप एक रिलेशनशिप एक्सपर्ट बन जाते हैं। बात जब गर्लफ्रेंड और ब्वॉयफ्रैंड की हो तो आप दूसरों को रिश्ते के मामले में लेक्चर देने में पीछे नहीं रहते।
 

Content Writer

Anjali Rajput