शादी के बाद इस बंगले में रहती हैं शिल्पा शेट्टी

punjabkesari.in Friday, May 04, 2018 - 11:29 AM (IST)

अपनी परफैक्ट फिगर और स्टाइलिश अंदाज के लिए जानी जाने वाली शिल्पा शेट्टी का लाइफस्टाइल भी दूसरे बॉलीवुड स्टार से हटकर है। राज कुंद्रा से शादी करने के बाद उनके जिंदगी में कई शानदार बदलाव आए हैं। शादी के बाद वह रानियों की तरह जिंदगी जी रही हैं। 

 

वह जिस घर में रहती हैं। वह भी किसी राजमहल से कम नहीं है। मुंबई में शिल्पा का घर 'किनारा' मुंबई के जूहू इलाके में है, जहां से सुमद्र का नजारा साफ देखने को मिलता है। शिल्पा जितनी खूबसूरत है, उनका घर भी उनका ही सुंदर है। 

 

शिल्पा ने अपने घर को दुनियाभर की स्टाइलिश चीजों से सजाया है। उनको जानवरों से बहुत प्यार है यही कारण है उनके घर और ड्राइंग रूम में अापकाे एनिमल प्रिंट का टच दिया है।

 


उनकी भगवान में बहुत आस्था है। यही कारण है कि उन्होंने अलग से पूजा घर बनवाया है। इसके अलावा उनका सिटिंग एरिया भी बहुत अलग तरीके से सजाया है। 

 


डायनिंग रूम की सजावट बहुत ही अच्छे तरीके से की है। इनके बेडरूम की हाइट 14 फीट है। शिल्पा ने अपने घर के हर कोने को सुंदर दिखाने के लिए लाइटिंग से सजाया है। 

 

 

 


इसके अलावा घर में एक फैमिली रूम भी बनाया गया है, जिसमें कलरफुल रंगाें का इस्तेमाल किया गया है, ताकि अापका मूड मस्ती भरा रहे।

 

 

Punjab Kesari