शादी के बाद इन हसीनाओं ने सज- धज कर ससुरालवालों को किया Impress

punjabkesari.in Tuesday, Apr 19, 2022 - 03:09 PM (IST)

शादी एक लड़की के लिए बहुत महत्व रखती है। लड़की को शादी के बाद अपने पति के परिवार में रहना होता है, जहां सास और ससुर होते हैं। लड़की को कई चीजों को लेकर एहतियात बरतना पड़ता है। ऐसे में सबसे जरूरी  होता है शादी का पहला दिन, अकसर लड़कियां Confuse हो जाती हैं कि ऐसा क्या पहनें जिसे देख सास ससुर और बाकी घर वाले Impress हो जाएं। ऐसे में हम आपकाे बॉलीवुड हिरोइन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो शादी के बाद सज- धज कर बाहर निकली थी। इनसे आप टिप्स ले सकती हैं।


प्रियंका चोपड़ा

सबसे पहलेबात करते हैं प्रियंका चोपड़ा की।  मांग में सिन्दूर, हाथों में चूड़ा पहने नवेली दुल्हन प्रियंका चोपड़ा जब लोगों के सामने आई तो निगाहें उन्ही पर टिक गई। हरी साड़ी, गहरी रची मेहंदी और लाल चूड़ी पहने प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लगी थी।


दीपिका पादुकोण

शादी के बाद दीपिका पादुकोण के पहले लुक को भी फैंस ने खूब पसंद किया था। क्रीम कलर का कुर्ता और और रेड कलर की हैवी चुनरी ओढ़कर दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। पहली बार सिंदूर में दीपिका को देखकर फैंस उन्हें भाभी जी कहकर पुकारने लगे थे।


अनुष्का शर्मा


इटली में शादी रचाने के बाद अनुष्का पिंक कलर के सूट में पहली बार अपने ससुराल पहुंची थी। हाथ में मैचिंग चूड़ियां और कानों में बालियां पहने अनुष्‍का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनका इस सादगी भरे अंदाज ने खूब वाहवाही लूटी थी।


कैटरीना कैफ

खूबसूरत हसीना कैटरीना कैफ के  शादी के बाद के पहले लुक ने तो खूब वाहवाही लूटी थी। पिंक और गोल्डन कलर का सूट के साथ मांग में सिन्दूर उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा था।  उनका खूबसूरत और सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी लुभा रहा था।

आलिया भट्ट

शादी के बाद बेबी पिंक कलर के सलवार-सूट में नजर आई आलिया किसी डॉल से कम नहीं लग रही थी। न्यूड मेकअप और माथे पर छोटी सी बिंदी लगाए न्यूली मैरिड आलिया काफी स्टनिंग लग रही थी। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक को ओपन हेयर और झुमकियों के साथ कंप्लीट किया था।

 

Content Writer

vasudha