वर्जिनिटी खोने के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं इस तरह के बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Jul 05, 2018 - 11:19 AM (IST)

लड़कियां जब जवान होती हैं तो उन्हें अपना ख्याल खुद रखने के लिए कहा जाता है। बढ़ती उम्र में सही और गलत की समझ होना बहुत जरूरी है। वहीं, समाज में वर्जिनिटी को लेकर बहुत बड़ा मुद्दा माना जाता है। यह बात सही है कि वर्जिनिटी खोने के बाद लड़कियों के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। आइए जानें इंटरकोर्स के बाद बॉडी में किस-किस तरह के परिवर्तन आने लगते हैं। 

 


1. प्राइवेट पार्ट में बदलाव 
इंटरकोर्स के बाद प्राइवेट पार्ट के लचीलेपन में बहुत बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। जैसे-जैसे सेक्स लाइफ म्च्योर होने लगती है वैसे-वैसे वेजाइना भी सामान्य हो जाती है। इसी तरह धीरे-धीरे कुछ देर बाद यह अपने आप लूब्रिकेट होने लगती है। इसी तरह शारीरिक संबंध बनाने से शरीर में बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। 

 

 

2. ब्रेस्ट का टाइट होना
पार्टनर से साथ अंतरंग पलों के दौरान ब्रेस्ट पर भी इसका असर पड़ता है। इंटरकोर्स के दौरान और बाद में ब्रेस्ट के टिशू में बदलाव आता है। उस वक्त ब्लड सर्कुलेशन बढ़ दाता है लेकिन बाद में यह टिशू अपने आप दोबारा सॉफ्ट हो जाते हैं। 

 


3. यूट्रस का आकार बदलना
जब उत्तेजना की स्थिति पैदा होती है तो इस समय यूट्रस का आकार भी सामान्य से ज्यादा बड़ा हो जाता है। इसके बाद यह अपने आप सामान्य स्थिति में आ जाता है। 

 


4. हैपी हॉर्मोन्स 
शारीरिक संबंध बनाने के बाद त्वचा में चमक आने लगती है। इसके पीछे का कारण है हैप्पी हॉर्मोन्स, इससे आप पहले की अपेक्षा तनाव मुक्त महसूस करती हैं। सेरोटोनिन हॉर्मोन्स के कारण स्किन का नेचुरल ग्लो आ जाता है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Related News

static