After Lockdown: अब 10 तरीकों से बदल जाएगी आपकी जिंदगी!

punjabkesari.in Wednesday, May 06, 2020 - 04:33 PM (IST)

हर 100 सालों में एक ऐसी महामारी आती है जो जिंदगी का रुख बदल देती है। 2020 में कोरोना वायरस ने पहले ही बहुत कुछ बदल दिया है। इस  वायरस की चैन को तोड़ने के लिए दुनिया भर में लॉकडाउन घोषित किया गया है। वातावरण साफ होने के साथ-साथ लॉकडाउन के बाद भी भारत पर गहरा असर पड़ने वाला है। चलिए आपको बताते है कि लॉकडाउन के बाद भारत में क्या बदलाव आएगा ?

चाइनीज प्रोडक्ट्स का नहीं होगा इस्तेमाल 
सबको पता है कि यह वायरस चीन की वजह से ही फैला है। आपको बतादें कि भारत में चीन से बहुत सारा समान इम्पोर्ट किया जाता था। जोकि लॉकडाउन के बाद बिलकुल खत्म होने वाला है। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हम भारतीय चाइनीज प्रोडक्ट्स पर बहुत निर्भर थे मगर  पिछले छह महीनो से हम चाइनीज प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं कर रहे है।

ऑनलाइन पढ़ाई का भारत में स्वागत 
हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने कैशलेस भारत का सपना देखा था। मगर भारत को अब ऑनलाइन पढ़ाई का स्वागत करना पड़ रहा है। आप सब जानते है कि भारत में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटी है। ऐसे में अब ऑनलाइन एजुकेशन का भी दौर शुरू होना मुश्किल था मगर लॉकडाउन के बाद ऑनलाइन पढ़ाई के तरिके भी बढ़ जाएंगे। 

छोटा व्यापार नहीं चलेगा 
सबसे पहली बात लॉकडाउन के बाद किसी भी छोटे चीज के लिए दुनिया में जगह नहीं बचेगी। छोटे स्केल पर व्यापार करने वाले लोगों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। वो या तो ऑनलाइन मार्केटिंग करें या फिर अपने व्यापार को नए तरीके से मार्किट में बसाएं। 

चुनाव होंगे घर बैठे 
जो भी हो सरकार तो आज भी हम जनता के हाथों ही चुनी जाएगी। चुनावी रैल्ली पर पैसा बर्बाद करने से अच्छा है कि एलेक्शंस घर पर ही किए जाएंगे। एक टच से सरकार को बदला जा सकता है। 

वर्क फ्रॉम होम का जमाना 
महामारी के कारण घर पर ही बैठ कर उड़ान भरने का वक्त आ गया है। हर ज्यादातर लोग वर्क फ्रॉम होम ही करेंगे। यह स्मार्ट कंट्री की स्मार्ट चॉइस साबित होगी। 

हेल्थ केयर की तरफ बढ़ेगा ध्यान 
सरकार हमेशा से डिफेन्स पर ही जोर देती थी। जब महामारी आई तो उन्हें ऐहसास हुआ कि एक बढ़िया हेल्थ केयर सेक्टर ही देश की नींव है। लॉकडाउन के बाद इस तरफ भी सरकार पूरा ध्यान देने वाली है। 

मास्क पहनना होगा जरुरी 
हम भारतीय जापानी या और लोगो को मास्क पहनते देखते हुए हंसते थे। मगर अब हमें भी घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनना होगा। 

ट्रेवलिंग का सिस्टम होगा चेंज 
पहले हम बेमतलब भी घर से बाहर निकल जाते थे मगर अब सवाधानियां बरती जाएंगी। ट्रैवलिंग का पूरा सिस्टम बदलने वाला है। हो सकता है की लोग अब पर्सनल व्हीकल का इस्तेमाल करें। 

अमीर और अमीर वहीं गरीब और गरीब  
अमीर और अमीर हो जाएंगे वहीं गरीब और गरीब होने वाला है। वहीं मिडिल क्लास गरीब होने वाले है। इकोनॉमिक्स के गिरने के चलते सबके बैंक पर बेहद असर पड़ेगा। 

भारत की पॉवर होगी चेंज 
जैसे की आप सबने देखा कि अमेरिका जैसा बड़ा देश भी इस वायरस के सामने कमजोर पड़ गया। अब भारत को अपना सत्ता बदलना पड़ेगा। तभी हम आने वाली चुनौतियों का सामना कर पाएंगे। 

 

 

 

Content Writer

shipra rana