मां बनने के बाद फूले नहीं समा रही Priyanka, Mirror Selfie शेयर कर बताई अपनी Feelings

punjabkesari.in Thursday, Feb 03, 2022 - 04:57 PM (IST)

बॉलीवुड  एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और पॉप सिंगर निक जोनस 22 जनवरी को सरोगेसी के जरिए एक बच्ची के माता-पिता बने थे। खबरे हैं कि सरोगेसी के जरिए वह बेबी गर्ल के माता-पिता बने है, जो प्रीमैच्योर होने की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट है। हालांकि उन्होंने इसके बारे में कोई जानकारी शेयर की है। इसी बीच, मां बनने के बाद उन्होंने अपनी पहली पोस्ट शेयर की है, जो खूब वायरल हो रही है। बेबी अनाउंसमेंट के बाद उन्होंने इस पोस्ट के जरिए बताया कि वो कैसा महसूस कर रही हैं।

 

'क्वांटिको' की अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर साझा की, उसमें वह बिल्कुल चमक रही थीं और बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने न्यूड मेकअप और ब्लैक सनग्लासेज के साथ कार में बैठे हुए एक मिरर सेल्फी शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, "लाइट फील राइट।" प्रियंका की इस पोस्ट को कुछ ही घंटों में करीब 8 लाख लाइक्स मिल चुके हैं। मम्मी को बुलाने से लेकर उनकी खूबसूरती की तारीफ करने तक, फैन्स प्रियंका पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। अब फैंस निक की पहली पोस्ट का इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

कुछ महीनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने दिसंबर 2018 में भारत में शादी कर ली। 22 जनवरी को प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने पोस्ट में लिखा था, "हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के जरिए एक बच्चे का स्वागत किया है। हम सम्मानपूर्वक इस खास समय के दौरान गोपनीयता बनाए रखने की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार द मैट्रिक्स रिसर्सेक्शन्स में नजर आई थीं। आगे वह टेक्स्ट फॉर यू और सिटाडेल का हिस्सा होंगी। उनकी एक बॉलीवुड फिल्म भी लाइन में है। द व्हाइट टाइगर के बाद, प्रियंका फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी।

Content Writer

Anjali Rajput