आलिया- रणबीर के बाद क्या अनिल कपूर ने भी पाक को दिया दान? एक्टर पर भड़के लोग

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 11:47 AM (IST)

बाढ़ से प्रभावित पाकिस्तान की मदद को बॉलीवुड के एवरग्रीन अभिनेता अनिल कपूर आगे आए हैं। उन्होंने बाढ़ के बाद बर्बाद हुए लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये का दान दिया है। इससे पहले  पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात ने उनके देश में आई तबाही पर बॉलीवुड सितारों की चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे।


मेहविश ने  कहा था कि 'बॉलीवुड सितारों के लिए यह बहुत ही बेहतर समय है कि वह राष्ट्रवादी राजनीति से ऊपर उठकर पाकिस्तान के लोगों की मदद कर सकें। उन्होंने बॉलीवुड सेलेब्स से मदद की भी मांग की थी। अब सत्य ही सनातन नाम के एक ट्विटर हैंडल में दान की जानकारी दते हुए लिखा गया- ‘पाकिस्तान में आई बाढ़ के लिए अनिल कपूर ने 5 करोड़ रुपये दान किए, काश! भारत के किसी मंदिर में दे देते तो क्या दिक्कत थी’।

यह खबर सच है या नहीं इस पर कुछ कहा नहीं जाता। क्योंकि अनिल कपूर की ओर से इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लेकर भी इस तरह की खबरें सामने आई थी। कहा गया था कि दोनों ने पाकिस्तान के बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद पहुंचाई है, जिसके बाद  लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। 


 इसी वजह से आलिया भट्ट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थीं और ट्रोलर्स ‘आलिया माई फुट’ के हैशटैग के साथ उनपर निशाना साध रहे थे। अनिल कपूर के साथ भी कुछ ऐसा ही हो रहा है। वह सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहे हैं और लोग उन्हें खरी- खोटी सुना रहे हैं। 

Content Writer

vasudha