शादी के 5 महीने तक करती रही सुहागरात से मना, खुला राज तो निकली किन्नर

punjabkesari.in Tuesday, Mar 16, 2021 - 12:45 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक युवक व युवती ने शादी रचाई। शादी बिना किसी परेशानी के संपन्न हो गई और परिवार वाले भी नई दुल्हन के आने की खुशी मना रहे थे। मगर, लड़के और परिवार वालों के होश तब उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनकी नई-नवेली दुल्हन एक किन्नर है। शादी के 5 महीने जब सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान था क्योंकि किसी को मालूम नहीं था कि दुल्हन किन्नर निकल जाएगी।

पति को नहीं आने देती थी करीब

दरअसल, कोरोना काल में सहारनपुर रहने वाले एक युवन ने 28 अक्टूबर, 2020 ने शादी रचाई थी। शादी के पांच महीने तक दुल्हन पति के साथ संबंध बनाने से कतरारती रही। परिवार वालों ने बताया कि दुल्हन ने 5 महीने तक पति को अपने करीब नहीं आने दिया और रोज नया बहाना बना देती थी।

PunjabKesari

परिवार ने छिपाई लड़की के किन्नर होने की बात

जब उसके पति को शक हुआ तो उसने मेडिकल टेस्ट करवाया जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। रिपोर्ट में सामने आया कि लड़की एक किन्नर है। युवक व उसके परिवार वालों ने दुल्हन व मायके वालों पर धोखाधड़ी का आरोप मढ़ दिया। जबकि दुल्हन का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसे जबरदस्ती बंधक बनाकर रखा हुआ है।

पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दिखाया

पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए दुल्हन और उसके ससुरालवालों को थाने ले गई, जहां लड़ने ने मेडिकल रिपोर्ट दिखाई। उन्होंने दुल्हन को स्वीकार करने से मना कर दिया, जिसके बाद दुल्हन अपने मायके चली गई। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि फिलहाल लड़की को उसके परिवार को सौंप दिया गया है और इस मामले में अभी कोई भी लिखा-पढ़ी नहीं हुई है।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anjali Rajput

Recommended News

Related News

static