आफताब शिवदसानी ने शादी की सालगिरह पर पत्नी के लिए लिखा रोमांट‍िक नोट

punjabkesari.in Saturday, Jun 06, 2020 - 03:04 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर आफताब श‍िवदसानी ने 5 जून को अपनी शादी की 6वीं सालगिरह मनाई। उन्होंने इस मौके पर अपनी पत्नी निन दुसांझ को खास तरीके से विश किया है। उन्होंने सोशल मीड‍िया पर सालगिरह की बधाई देे हुए निन के नाम एक रोमांट‍िक नोट लिखा है। तो वहीं निन ने भी पति आफताब को एनिवर्सरी की बधाई देते हुए वेड‍िंग फोटो शेयर की है।

आफताब ने अपनी शादी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'अगर मुझे अपनी जिंदगी दोबारा जीने का मौका मिले तो मैं तुम्हें बहुत जल्दी ढूंढ लूंगा...हैप्पी एनिवर्सरी मेरी जान...वक्त के साथ-साथ यह और बेहतर होता जा रहा है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

‘If I had to live my life again, I’d find you sooner..’ ❤️💫🧿 Happy anniversary my love. It just gets better each day 👩‍❤️‍👨 #eternal

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani) on Jun 5, 2020 at 1:26am PDT

 

निन ने भी शादी की खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'तुम मेरे सूरज, मेरे चांद और मेरे सितारे हो। हैप्पी एनिवर्सरी मेरी जान।' बता दें आफताब और निन ने 5 जून 2014 को फैमिली मेंबर्स की मौजूदगी में शादी की थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

“You are my sun, my moon, and all of my stars.” - E.E. Cummings Happy anniversary my love. ❤️🌞🌕✨ #eternal

A post shared by Nin Dusanj Shivdasani (@nin_dusanj) on Jun 5, 2020 at 3:05am PDT

 

शादी के तीन साल बाद 2017 में उन्होंने दोबारा श्रीलंका के अनन्तरा पीस हेवेन टैंगेल रिजॉर्ट में बड़े ही धूमधाम से सात-फेरे लिए। निन दुसांझ एक्टर कबीर बेदी की साली हैं। कबीर ने निन की बहन परवीन दुसांझ से शादी की है। अगर बात करें आफताब श‍िवदसानी के वर्क फ्रंट की तो उन्हें वेब सीरीज पॉयजन 2 में देखा गया था। वह जल्द ही फिल्म टाॅम, ड‍िक एंड हैरी 2 में नजर आएंगे।

Content Writer

Bhawna sharma