खुद को मारने के लिए अफसाना ने उठाया चाकू, Bigg Boss ने घर से किया बाहर

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 10:18 AM (IST)

टेलीविजन के मशहूर रियलिटी शो  'बिग बॉस' विवादों के बिना तो अधूरा है। हस बार की तरह इस बार भी शो में  ड्रामा, मस्ती, रोमांस के साथ- साथ लड़ाई- झगड़े भी देखने को मिल रहे हैं। अब  बिग बॉस के घर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां पंजाबी सिंगर अफसाना खान ने खुद को चाकू मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद मेकर्स ने उन्हे शो से बाहर कर दिया है।

दरअसल  वीआईपी एक्सेस टास्क के दौरान अफसाना खान की शमिता शेट्टी के साथ झगड़ा हो गया। वह इस दौरान अपना आपा खो बैठी और गुस्से में आकर भद्दी बातें बोलने लगी।  अफसाना ने सभी को अपने पास ना आने की धमकी दी। उन्होंने राजीव पर उन्हें गलत तरीके से छूने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह उस पर केस करेगी। 


हद तो तब हो गई जब अफसाना ने चीखते चिल्लाते हुए खुद को नुक्सान पहुंचाने के लिए चाकू उठा लिया। अफसाना के हाथ में चाकू देखकर उमर, जय और करण तुरंत उनकी तरफ भागते हैं रोकने की कोशिश करते हैं। ऐसे में वह किसी की बात नहीं मानती, उसकी  हरकतों को देख बिग बॉस के मेकर्स उन्हें घर से बाहर कर देते हैं। 

इससे पहले भी अफसाना  बिग बॉस के घर में हंगामा कर चुकी हैं। टास्क के दौरान सोने की वजह से बिग बॉस ने उन्हे जमकर लताड़ लगाई थी, जिसके बाद भी उन्होंने खूब ड्रामा किया था। 

Content Writer

vasudha