सिंगर व बिग बॉस फेम अफसाना खान की Real Life Story, कभी मेलों में गाती थी और आज है करोड़ों की मालकिन!

punjabkesari.in Friday, Nov 12, 2021 - 05:02 PM (IST)

पंजाबी सिंगर व बिग बॉस फेम अफसाना खान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है जिसका कारण है उनका शो में दिखा बिहेवियर। या यूं कह लीजिए कि जिस तरह से बिग बॉस में अफसाना का अलग रूप देखने को मिला वो शायद ही उनके फैंस ने पहले देखा होगा। शो की शुरुआत में ही सलमान खान ने अफसाना को फटकार लगाते हुए कहा था कि जैसे वो खुद को मार रही है इतना पैनिक हो रही है उससे उनकी फैंस को काफी धक्का लगा है। सलमान की बातें सुन खुद अफसाना ने कहा था कि वो ऐसी नहीं है लेकिन हां उन्हें गुस्सा बहुत जल्द आ जाता है। अफसाना ने सलमान की बातें सुनी और उस पर ध्यान भी दिया लेकिन अब फिर से उन्होंने बिग बॉस के घर में अपनी जान लेने की कोशिश की। जिसके बाद से ये खबर सामने आई कि अफसाना को घर से बेघर कर दिया गया है। फिलहाल इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता कि अफसाना सच में ऐसी है या शो में रहने के लिए उन्होंने ये सब किया लेकिन जिस मुकाम पर सिंगर आज है उसके लिए उन्होंने बड़ी कड़ी मेहनत की। भूखी रही लोगों के ताने उसे लेकिन हार नहीं मानी जिसकी वजह से वो आज इस मुकाम पर हैं। चलिए एक नजर डालते है अफसाना के बचपन से लेकर अब तक के करियर पर...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

गरीबी में बिता बचपन

13 जून 1994 को पंजाब में जन्मी अफसाना खान ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से की है। अफसाना का एक भाई और 4 बहनें है। कम ही उम्र में अफसाना  के पिता की मौत हो गई। घर चलाने और बच्चों का पेट भरने के लिए उनकी मां नौकरी करती थी जिससे उन्हें 2000 से 3000 रुपए ही मिलते थे। ऐसे में काफी गरीबी में अफसाना का बचपन बिता। अफसाना ने 5वीं क्लास से धार्मिक गाना गाने शुरू कर दिए थे। खुद बिग बॉस के शो में अफसाना खान ने अपने संघर्ष के बारे में बात करते हुए कहा था कि मैं पटियाला पढ़ती थी पढ़ाई मेरी फ्री थी। वो पानी की बोतल 20 रुपये की, मैं सोचती थी कि लूं कि नहीं लूं। एक कुरकुरे का पैरेट लेकर पूरा ढाई-तीन घंटे का सफर निकालती थी। मैं पैसे कमाने के लिए मेलों में भी गाती थी।

स्ट्रगल के दिनों में किसी ने नहीं दिया साथ

अफसाना जब स्ट्रगल कर रही थी कि उनका साथ किसी ने नहीं दिया। यह बात खुद सिंगर ने एक पंजाबी शो में कही थी। अपनी जिंदगी के मुश्किलों पलों को याद करते हुए इमोशनल हुई अफसाना ने कहा था कि जब पापा की डेथ हुई तो भाई छोटा था...मेलों में गाना शुरू किया। स्टेज पर गाने का मौका ही नहीं दिया जाता था। आर्टिस्ट इग्नोर कर देते थे। गाना गाते हुए ही बीच में रोक दिया जाता था। घर चलाने के लिए 1100 और 5100 में शो किया। इन सब मुश्किलों से गुजरने के बाद आखिरकार अफसाना की मेहनत रंग लाई और बतौर सिंगर साल 2012 में उन्होंने अपना करियर शुरू किया। तब उन्होंने 'वॉइस ऑफ पंजाब 3' में हिस्सा लिया था और लाइमलाइट में आई लेकिन उन्हें फेम हासिल हुआ 'राइजिंग स्टार' से।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

सिंगिंग रियलिटी शो 'राइजिंग स्टार' में हिस्सा लेने के बाद अफसाना की किस्मत ही बदल गई। इसके बाद उन्होंने धीरे-धीरे कमाना शुरू किया और आज उनके पास भगवान का दिया सब कुछ है। शोहरत, पैसा, परिवार, घर और एक प्यार करने वाला जीवनसाथी भी।

मंगेतर साज से बेइंतहा प्यार करती है अफसाना

जी हां, अफसाना की जिंदगी में एक बेहद खास शख्स है जिससे वो बेइंतहा मोहब्बत करती है और वो भी सिंगर है जिनका नाम साज है। अफसाना के मंगतेर साज उनके साथ तब से है जब से वो इंडस्ट्री में अपना नाम बनाने की कोशिश कर रही थी। एक बार अफसाना को कोई शो लगाने जाना था लेकिन उनके पास इतने पैसे नहीं थे कि वो कार में डीजल भरवा सके उस वक्त साज ने उन्हें पैसे दिए। इनकी लव स्टोरी की बात करें तो साज ने अफसाना को एक इवेंट में गाने हुए देखा और सिंगिंग के फैंन हो गए। वही अफसाना को साज काफी हैंडसम लगे। एक बार अफसाना साज के स्टूडियो पर गाने गई और वो उन्हें घर वापिस ड्रॉप करने गए।  इसी बीच कार में गाना चल रहा था 'ऐसे ना देख प्यार हो जाएगा'।  साज ने  अफसाना को घर छोड़ा और इसी बीच अफसाना ने साज को अपनी दिल की बात कही कि मैं आपको पसंद करती हूं। बस यही से इनकी लवस्टोरी शुरू हुई। हर रिलेशन की तरह इनके रिश्ते में लड़ाई भी हुई और आज एक साथ है। खबरों की माने तो यह जल्द ही शादी करने वाले है। अफसाना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो डेस्टिनेशन मैरिज करना चाहती है और इनकी शादी का फंक्शन चंडीगढ़ में भी होगा और यह कपल मालदीव में हनीमून मनाएंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Afsana Khan 🌟🎤 Afsaajz (@itsafsanakhan)

हाल में ही अफसाना का गाना  ‘पता नहीं जी कौन सा नशा करता है’ आया था, जिसे पूरे देश से प्यार मिला। बता दें कि अफसाना ने कभी भी म्यूजिक की ट्रेनिंग नहीं ली। अफसाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और उनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स है। अफसाना का अपना अलग ही स्टाइल है उन्हें सोना पहनना बहुत पसंद है। इसी के साथ वो करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन भी है।

Content Writer

Priya dhir