इतनी ऊंचाई से नीचे नहीं देख पाएंगे आप!

punjabkesari.in Sunday, Dec 18, 2016 - 04:01 PM (IST)

 

ट्रैवलिंग:कुछ लोग कुदरती नजारों को देखने के इतने इच्छुक होते हैं कि इसके लिए वह हर तरह का एडवेंचर करने से भी नहीं चूकते। इतना खतरा होने के बावजूद भी लोग इन जगहोें पर जाना पसंद करते हैं। आज हम ऐसी ही कुछ जगहों की बात कर रहे हैं जिनकी ऊंचाई इतनी है कि जहां से नीचे छांकना खतरे से खाली नहीं। इतनी ऊंचाई होने पर भी लोग यहां पर जाते हैं और कुदरती नजारों का मजा लेते हैं। आइए जाने इन जगहों के बारे में...

1.ग्रैंड कैन्यन स्काईवॉक 
यहां का कुदरती नजारा देखने के लिए करीब 700 फीट की ऊंचाई पर जाना पड़ता है। यहां से नीचे छाकने की हिम्मत हर कोई नहीं कर सकता। एडवेंचर के शौकिन लोगों के लिए यह बहुत खास जगह है। 

2. मोंट ब्लांक, फ्रेंच आल्प्स
यूरोप की सबसे ऊंची चोटी के नाम से  मशहूर इस जगह की ऊंचाई करीब 12600 फुट है। यह जगह स्टेप इन टू द वोयड के नाम से भी जानी जाती है। इसकी खास बात यह है कि यहां पर कांच का एक फ्लोर बना हुआ है। इस फ्लोर से नीचे देखना हर किसी के बस की बात नहीं लेकिन फिर भी यहां पर लाखों की तादाद में सैलानी घूमने आते हैं। 

3. सी एन टॉवर, टोरंटो
यहां पर सिर्फ वही लोग आते हैं जो एडवेंचर के शौकिन हैं। यहां से सारे शहर का नजारा देखा जा सकता है। इस टॉवर की ऊंचाई लगभग 18000 फीट है। 

4. लैंगकावी स्काईब्रिज, मलेशिया
मलेशिया का यह ब्रिज 410 फीट लंबा और 23 फीट ऊंचा है। इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। 

5. स्काई टॉवर इन ऑकलैंड, न्यूजीलैंड
बंजी जंपिंग के शौकिन हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत अच्छी है। यहां पर सिर्फ वही लोग जा सकते हैं जो एडवेंचर के शौकिन और दिल से दिलेर हैं। इस टॉवर की ऊंचाई 1000 फीट है। यहां से पूरे शहर की खूबसूरती देखी जा सकती है। 


 

Punjab Kesari