सुबह का नाश्ता कर देते हो मिस,  तो पहले समझ लो न्यूरोलॉजिस्ट की ये बात

punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 04:41 PM (IST)

नारी डेस्क: आजकल इंटरमिटेंट फास्टिंग और वजन घटाने के ट्रेंड के बीच कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि इससे कोई नुकसान नहीं होता, जबकि कुछ इसे सेहत के लिए जरूरी मानते हैं। एक न्यूरोलॉजिस्ट के अनुसार, नाश्ता हर किसी के लिए एक जैसा जरूरी नहीं है, लेकिन कुछ परिस्थितियों में इसे छोड़ना खतरनाक हो सकता है।

PunjabKesari
कब नाश्ता छोड़ना खतरनाक हो सकता है?

जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या रहती है, उनके लिए सुबह का खाना छोड़ना ट्रिगर बन सकता है। खाली पेट रहने से ब्लड शुगर गिरती है, जिससे सिरदर्द और तेज हो सकता है। जो लोग शुगर की दवा या इंसुलिन लेते हैं, उनके लिए नाश्ता छोड़ना जोखिम भरा हो सकता है। इससे ब्लड शुगर अचानक गिर या बढ़ सकती है, जो चक्कर, कमजोरी और बेहोशी तक का कारण बन सकती है।   बच्चों का दिमाग तेजी से विकसित हो रहा होता है। सुबह का पोषण न मिलने पर उनकी एकाग्रता, याददाश्त और सीखने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।


गर्भवती महिलाएं बिल्कुल ना छोड़ें नाश्ता

गर्भावस्था में लंबे समय तक खाली पेट रहना मां और शिशु दोनों के लिए ठीक नहीं माना जाता। इससे कमजोरी, मतली और लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है। लो ब्लड प्रेशर या कमजोरी महसूस करने वाले लोगों को  अगर सुबह उठते ही चक्कर आते हैं या कमजोरी महसूस होती है, तो नाश्ता छोड़ना स्थिति को और बिगाड़ सकता है।

PunjabKesari
कब छोड़ सकते हैं नाश्ता

 यदि कोई व्यक्ति पूरी तरह स्वस्थ है, रात का खाना संतुलित और पौष्टिक लिया गया हो, शरीर को लंबे समय तक खाली पेट रहने की आदत हो (जैसे इंटरमिटेंट फास्टिंग करने वाले) दिनभर संतुलित आहार लिया जा रहा हो तो नाश्ता छोड़ा जा सकता है। न्यूरोलॉजिस्ट का कहना है कि “दिमाग को नियमित ऊर्जा की जरूरत होती है। अगर शरीर को इसकी आदत नहीं है और अचानक नाश्ता छोड़ दिया जाए, तो यह दिमागी कार्यों पर असर डाल सकता है।”
 

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप वजन घटाने के लिए नाश्ता छोड़ रहे हैं, तो पहले विशेषज्ञ से सलाह लें। सुबह हल्का लेकिन प्रोटीन और फाइबर युक्त भोजन लें, जैसे दही, अंडा, दलिया या फल।लंबे समय तक खाली पेट रहने पर चक्कर, कंपकंपी या तेज सिरदर्द हो तो तुरंत कुछ खाएं। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। नाश्ता छोड़ना सभी के लिए हानिकारक नहीं, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह गंभीर समस्या पैदा कर सकता है। इसलिए अपने शरीर के संकेतों को समझना और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लेना बेहद जरूरी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

vasudha

Related News

static