13 साल बड़े बॉयफ्रेंड की बांहों में मदहोश दिखीं Ananya Pandey, यूजर्स बोले- ''कैमरे के लिए नौटंकी!''

punjabkesari.in Saturday, Oct 28, 2023 - 05:34 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही हैं, ये बात तो किसी से छिपी नहीं है। दोनों ने भले ही पब्लिक में अपने रिश्ते के बारे में कुछ नहीं बोलते हैं पर दोनों को अक्सर एक साथ पार्टी करते देखा जाता है। अब एक बार फिर से कपल की एक बेहद रोमांटिक वीडियो सामने आई है। 

शुक्रवार शाम दोनों डिनर डेट पर गए थे, और यहां एक्ट्रेस अनन्या पाड़े को बॉयफ्रेंड का हाथ पकड़े देखा गया था। वीडियो में आदित्य और अनन्या को ब्लैक आउटफिट में देखा जा सकता है। दोनों रोमांटिकली साथ खड़े हैं। एक्ट्रेस ने आदित्य की बाहों में बाहों डाली हुई हैं और उनके कंधे पर सिर टिकाया हुआ है।  दोनों अपने सामने खड़े शख्स से बातें कर रहे हैं , इसी बीच आदित्य किसी बात पर हंसने लगते हैं और एक्ट्रेस से अपना हाथ छुड़वा लेते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

इस वीडियो के बाद से ट्रोल्स ने अनन्या को जमकर खरीखोटी सुनाई और कहा कि वो जबदस्ती एक्टर से चिपक रही है। एक यूजर ने लिखा- कैमरा के लिए नौटंकी कर रही है।

वहीं एक अन्य ने कहा- 'ये ही पागल मिली थी क्या'?

वहीं एक अन्य ने कहा,'वो चाहता है कि ये अपना हाथ हटा ले'। वहीं कुछ फैंस को श्रद्धा की याद आई। वहीं कुछ लोगों ने वीडियो बनाने वालों को भी खरीखोटी सुनाई और कहा कि किसी प्राइवसी को भंग करना गलत है।

आदित्य और अनन्या कुछ महीनों पहले स्पेन गए थे और तब से ही दोनों सुर्खियों में हैं। 

Content Editor

Charanjeet Kaur