आदित्य ने शादी के 5 दिन बाद पत्नी को दी धमकी, बोले- अपने मायके वालों के पास जाओ

punjabkesari.in Saturday, Dec 05, 2020 - 03:18 PM (IST)

हाल ही में सिंगर आदित्य नारायण अपनी लाॅन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे। आदित्य और श्वेता की शादी की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। वहीं शादी के बाद श्वेता का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह सुसराल में शादी के बाद की रस्में निभाती दिखाई दे रही हैं। 

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि श्वेता किचन में सासू मां के साथ खाना बना रही हैं। वहीं आदित्य उनका वीडियो बना रहे हैं। इसके साथ आदित्य धमकी दे रहे हैं कि खाने के टेस्ट में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। वरना अपने ससुराल वालों के पास जाओ। यहां आदित्य डाॅयलाग भूल जाते हैं और मायके की जगह ससुराल कह देते हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 🦋 Adi's Pagal🦋 (@adiholic_simmi)

 

जिसके बाद आदित्य अपनी गलती को ठीक करते हुए कहते हैं कि टेस्ट में कोई कमी नहीं आने चाहिए वरना अपने मायके वालों के पास जाओ। आदित्य और श्वेता का यह वीडियो सिंगर के फैन पेज ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

गौरतलब है कि आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की शादी 1 दिसंबर को हुई थी। दोनों ने मुंबई के इस्काॅन मंदिर में सात फेरे लिए थे। कोरोना महामारी के कारण शादी में सिर्फ 50 लोग ही शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों एक रिसेप्शन का भी आयोजन किया गया था।

Content Writer

Bhawna sharma