ब्लैक लहंगे में रैंप पर उतरी Aditi Rao Hydari

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2017 - 07:17 PM (IST)

लैक्मे फैशन वीक के पांचवे दिन बॉलीवुड स्टार का स्टाइलिश लुक देखने को मिला। कई बॉलीवुड स्टार ने डिजाइनरों के लिए रैंप वॉक किया। डिजाइनर जयंती रेड्डी के लिए अदिति राव हैदरी रैंप पर उतरी।

अदिति ने ब्लैक कलर का लहंगा वियर किया था जिसमें वह किसी प्रिसेंस से कम नहीं लग रही थी। उनके लहंगे पर गोल्डन कलर की एम्बॉइडरी की हुई थी। उन्होंने अपनी ड्रैस के साथ जैकेट वियर की थी और लाइट कलर का दुपट्टा कैरी किया थी। अदिति को प्रिसेंस लुक दे रही थी उनकी ज्वैलरी।

आउटफिट के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस पहना था और लो पोनी की हुई थी। इसी के साथ उन्होंने लाइट मेकअप किया था।

Punjab Kesari