Royal Wedding: बॉलीवुड डीवाज का दिखा स्टनिंग लुक

punjabkesari.in Saturday, Apr 08, 2017 - 06:22 PM (IST)

फैशन: कोई शादी हो या फंक्शन ऑवर्ड, बॉलीवुड हस्तियां अक्सर इन इवेंट में शामिल होती है। ऐसे ही हाल ही UAE-बेस्ड Danube Group के मालिक रिजवान साजन ने अपरनी बेटे का वैडिंग फंक्शन रखा, जहां कई बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। ऐसा बताया जा रहा है कि मालिक रिजवान ने अपनी बेटे आदेल साजन क्रूज़ वैडिंग आयोजन में लगभग 3 करोड़ डॉलर का खर्च किया। इतना ही नहीं, शादी में Dil Dhadakne Do की बॉलीवुड थीम रखी गई। शादी के सारे फंक्शन 6 से 9 अप्रैल तक चलेंगे। रॉयल फंक्शन में आने वाले मेहमानो के लिए खास थीम पार्टीज, बॉलीवुड स्टार्स म्यूज़िकल परफॉर्मेंसेज़ का आयोजन रखा गया। 
 

इस वैडिंग फंक्शन में कई बॉलीवुड डीवाज दिखाई दीं, जिनका लुक काफी शानदार नजर आया। शमिता शेट्टी से लेकर मलाइका अरोड़ा तक,  अलग-अलग अंदाज में नजर आई। आइए जानते है इस रॉयल वैडिंग फंक्शन में बॉलीवुड डीवा कौन-कौन सी डिजाइनर आउटफिट्स में नजर आई। 


-इस फंक्शन में शिल्पा शेट्टी तरुण तहिलियानी के डिजाइनर रैड साड़ी गाउन में नजर आई। 

 

- मलाइका अरोड़ा स्पार्कलिंग स्ट्रैपलेस थाई-हाई स्लिट गाउन में नजर आईं, जिसमें वह काफी हॉट लग रही थी। 

 

- बॉलीवुड एक्ट्रैस दीया मिर्जा को इस वैडिंग फंक्शन में टूल प्लंजिंग नेक गाउन में देखा गया। 

 

- वैडिंग में शिल्पा के साथ उनकी बहन शमिता शेट्टी ट्रैडीशनल ड्रैस में दिखाई दी। यहां शमिता ने मनीष मल्होत्रा डिजाइनर व्हाइट शरारा वियर किया। 

 

- इसे अलावा कई डीवा को वैडिंग फंक्शन में डिजाइनर ड्रैसेज में देखा गया, जो उनको काफी परफैक्ट लुक दे रहा था। 
 

Punjab Kesari