ग्रीन- टी का असर हो जाएगा दोगुना अगर मिलाकर पीएंगे ये 4 चीजें

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 11:58 AM (IST)

शरीर को डिटॉक्स व वजन कंट्रोल करने के लिए ग्रीन-टी का सेवन करना बेस्ट माना जाता है। इसमें विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में रोजाना 1-2 कप ग्रीन-टी का सेवन करे से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल व ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। साथ ही शरीर पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर बॉडी शेप में आती है। इसके अलावा मेटाबॉलिज्म बूस्ट होने के दिनभर फ्रेश व एनर्जेटिक महसूस होता है। मगर इसमें कुछ चीजों को शामिल करने से इसकी गुणवत्ता को बढ़ाया जा सकता है। जी हां, ग्रीन-टी में कुछ खास चीजों को मिलाकर पीने से इसका दोगुणा फायदा पाया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं उन चीजों व इससे मिलने वाले फायदों के बारे में...

नींबू

विटामिन-सी से भरपूर नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी शामिल होते हैं। ग्रीन-टी में इसकी स्वाद अनुसार इसकी कुछ बूंदें मिलाकर पीने से इसका दोगुना फायदा मिलता है। इससे इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है। सर्दी, खांसी, मौसमी बीमारियों से बचाव रहने के साथ अन्य गंभीर बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। साथ ही पेट, कमर व जांघ आदि पर जमा एक्सट्रा चर्बी कम होकर शरीर शेप में आता है।

दालचीनी

सुनने में शायद आपको अजीब लगेगा मगर आप ग्रीन-टी में दालचीनी मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन, फाइबर, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-वायरल गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन शक्ति मजबूत होकर वजन कंट्रोल में रहता है। इसके साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग होने से बीमारियों की चपेट में आने का खतरा कम रहता है। 

शहद

शहद पोषक तत्वों के साथ एंटी-ऑक्सीजेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल आदि गुणों से भरपूर होता है। ऐसे में इसे ग्रीन-टी में मिलाकर पीने से नेचुरल शुगर मिलने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलेगी। शरीर में मौजूद गंदगी बाहर निकलने के साथ मौसमी बीमारियों से बचाव रहेगा। शरीर स्वस्थ रहने के साथ स्किन पर ग्लो आने में मदद मिलेगी। 

अदरक

अदरक का रस ग्रीन-टी में मिलाकर पीना फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण तनाव कम करके दिमाग को शांत करने में मदद करते हैं। ऐसे में मूड सही रहता है। साथ ही बॉडी डिटॉक्स होने में मदद मिलती है। इसके अलावा सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में दर्द की शिकायत से आराम मिलता है। 

नोट- वैसे आपको हर फ्लेवर की ग्रीन-टी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। मगर आप चाहे तो इन चीजों को घर पर खुद मिलाकर भी पी सकते हैं। 


 

Content Writer

neetu