हैल्दी रहना चाहते हैं तो डाइट में शामिल करें ये 9 आर्गेनिक फूड्स

punjabkesari.in Saturday, Jul 20, 2019 - 02:38 PM (IST)

हैल्दी लाइफस्टाइल के लिए आजकल लोगों में आर्गेनिक फूड्स की डिमांड तेजी से बढ़ रही है क्योंकि मार्कीट में मिलने वाले ज्यादातर प्रॉडक्ट्स मिलावटी हैं। यह मिलावटी सामान हमारी हैल्थ और ब्यूटी दोनों पर ही बुरी तरह असर छोड़ते हैं। इसलिए आज हम आपको कुछ आर्गेनिक फूड्स के बारे में बताते हैं।

क्या है आर्गेनिक फूड?

आर्गेनिक फूड्स, जिसमें किसी भी तरह के कैमिकल और पेस्टीसाइड का इस्तेमाल नही किया जाता। यह फूड्स और फल आपको सीजन के अनुसार ही मिलेंगे तो चलिए आज हम आपको कुछ बेस्ट आर्गेनिक फूड्स के बारे में बताते हैं।

भूटान के लाल चावल

भुटान में मिलने वाले लाल चावल ब्राउन राइस से भी कहीं अधिक फायदा करते हैं क्योंकि यह पूरी तरह से आर्गेनिक होते हैं। इन चावलों की खेती समुद्र तल से 9000 फीट ऊंची जगह पर की जाती है। भूटान के इन लाल चावलों जितना न्यूट्रीशन आपको शायद ही किसी और चीज में मिलें।

आर्गेनिक दालें

दालों में हाई प्रोटीन, फाइबर व अन्य खनिज लवण पाया जाते हैं और अगर यह आर्गेनिक हो तो फायदा दोगुना हो जाता है। मूंग की दाल से लेकर राजमाह तक आर्गेनिक दालों की वैरायटी मार्कीट में आपको आसानी से मिल जाएगी, बस आपको सही परख करना आनी बहुत जरूरी है।

आर्गेनिक फलों का रस

अगर आप पैकेड जूस पीते हैं तो जरा संभल जाएं क्योंकि इसमें शुगर के साथ ऐसे तत्व मिक्स किए जाते हैं जो इसको लंबे समय तक सुरक्षित रखते हैं लेकिन यह आर्गेनिक नहीं होते। हैल्दी न्यूट्रीशंस के लिए ताजे आर्गेनिक फलों का जूस निकाल कर ही पीएं।

आर्गेनिक दूध

गाय का दूध सबसे बेस्ट माना जाता है लेकिन यह आर्गेनिक तब माना जाएगा जब गाय को किसी तरह का कोई हार्मोन या एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट ना दिया जाता हो। गाय के दूध में अन्य चीजों के मुकाबले 68 प्रतिशत अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो हमारे दिल के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा इसमें विटामिन ई और बीटा कैरोटीन भी भरपूर होता है।

सत्तू के लड्डू

मीठा खाने के शौकीन लोगों के लिए लड्डू से बेहतर भला क्या हो सकता है। घी और मैदे से बने लड्डू खाने की बजाए सत्तू के लड्डू खाना सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। सत्तू के लड्डू में प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता है। इनमें मौजूद जायफल यानि नटमेग लड्डूओं को अलग फ्लेवर देता है।

ग्रैनोला

ग्रैनोला एक बेहद लजीज और हैल्दी ब्रेकफास्ट डिश है। नट्स और हैल्दी सीड्स से बना यह नाश्ता आपको दिन भर एक्टिव और फिट रखता है। आप इसे दूध या फिर ऑरेंज जूस के साथ ले सकते हैं।

आर्गेनिक शहद

आर्गेनिक शहद में चीनी बिल्कुल नहीं पाई जाती। साथ ही इसमें अदरक की हैल्दी प्रॉप्रटीज पाई जाती हैं। जिस वजह से आर्गेनिक शहद शरीर के डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखता है। आर्गेनिक शहद बिल्कुल नैचुरल तरीके से बना होता है।

आर्गेनिक कोकनट ऑयल

नैचुरल तरीके से बना यह तेल 100 प्रतिशत कैमिकल मुक्त होता है। खाना बनाने से लेकर त्वचा से जुड़ी अनेकों परेशानियों को गरी का मददगार होता है। इस ऑयल को कोल्ड प्रोसेस के अंदर बनाया जाता है, जिस वजह से इसके प्राकृतिक तत्व कायम रहते हैं।

गेहूं और चॉकलेट पैनकेक

गेहूं और चॉकलेट को मिलाकर बना पैनकेक को यह नाश्ता बड़ों से लेकर बच्चे सब बहुत पसंद करते हैं। आप पैनकेक के बैटर में चोको-चिप्स, ब्राउन शूगर या फिर आर्गेनिक शहद मिलाकर एक हैल्दी और टेस्टी नाश्ता तैयार कर सकते हैं। आप इसमें अपने मनपसंग फ्रेश-फ्रूट्स भी ऐड कर सकती हैं।

 

 

Content Writer

Harpreet