Adah Sharma ने कुछ यूं किया अपना बर्थडे सेलिब्रेट, शिव तांडव का पाठ करती आई नजर

punjabkesari.in Thursday, May 11, 2023 - 02:30 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'द केरल स्टोरी' के चलते छाई हुई हैं। एक तरफ जहां इस फिल्म को लेकर देशभर में विवाद हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ ये बॉक्स ऑफिस में धमाल मचा रही है। वहीं आज एक्ट्रेस अपना बर्थडे मना रही हैं। इस मौके पर अदा ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो भक्ति में लीन नजर आ रही हैं। वो मंदिर में बैठकर शिव तांडव का पाठ कर रही हैं। उनका ये अवतार फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। आप भी डालिए वीडियो पर एक नजर.....

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Adah Sharma (@adah_ki_adah)

 वहीं एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'मेरी एनर्जी का सीक्रेट। वो एनर्जी, जो मुझे प्रतिबंधों का सामना करने की अनुमति देती है। मुझे अपना बनाने के लिए थैंक्यू।'

द करेल स्टोरी के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने भी उन्हें विश किया

 डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ट्विटर पर अदा की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं। आपने पहले ही देश से जन्मदिन का तोहफा ले लिया है। अब आप इंडियन सिनेमा लगाम लगाएंगी।'

अब तक 4 राज्यों में टैक्स फ्री हो चुकी है फिल्म

बता दें कि 'द केरल स्टोरी' फिल्म को पहले मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री किया गया था। इसके बाद फिल्म को उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड के बाद अब हरियाणा में भी टैक्स फ्री कर दिया गया है।

अदा को द केरल स्टोरी ने बनाया रातों-रात स्टार

बता दें अदा ने साल 2008 में विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी हॉरर फिल्म ‘1920’ से डेब्‍यू किया था। उस समय उनकी उम्र मात्र 16 साल थी। इस फिल्म के लिए उनको बेस्ट फीमेल डेब्यूट का अवॉर्ड भी दिया गया था। लेकिन इसके बाद अदा की अदाकारी किसी काम नहीं आई।  लेकिन अब ‘द केरल स्टोरी’ से वो हर तरफ छा गईं। उनके करियर के लिए यह फिल्म मील का पत्थर साबित हो सकती है। इस फिल्म ने रिलीज होने के साथ ही उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया है। 

Content Editor

Charanjeet Kaur