अंबानी वेडिंग फंक्शन में Manish Malhotra की 6 ड्रेसेज के चर्चे ! ऐश्वर्या या सारा आपको किसकी ड्रेस आई पसंद?

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2023 - 01:36 PM (IST)

अंबानी फंक्शन में जहां एक और डिजाइनर अबू जानी संदीप खोसला के चर्चे रहे वहीं डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के ड्रेसेज को भी फैंस का प्यार मिला। ऐश्वर्या राय बच्चन से लेकर सारा अली खान तक, बड़ी एक्ट्रेस  ने इस शाम के लिए उनके डिजाइनर आउटफिट्स को चुना चलिए मनीष मल्होत्रा की ड्रेसेज पर एक नजर डालते हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन

ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या दोनों ही मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की गई आउटफिट में नजर आई। ऐश्वर्या ने जहां ग्रीन कलर की ड्रैस पहनी जिस पर खूबसूरत गोल्डन वर्क था वहीं बेटी मिरर वर्क वाले ऑफ व्हाइट चूड़ीदार सूट में दिखीं। जिसके साथ आराध्या ने खूबसूरत दुपट्टा कैरी कर रखा था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

सारा अली खान

सारा अली खान भी ऑफ व्हाइट सूट में दिखीं और उनके सूट पर खूबसूरत कश्मीरा आर्ट वर्क देखने को मिला। सारा अली खान की लुक फैंस को बहुत पसंद आई आपको उनकी लुक कैसे लगी हमें बताना ना भूलें।

गौरी खान

गौरी खान भी मनीष मल्होत्रा की सिल्वर शिमरी ड्रैस में नजर आई। गौरी का ये दिलकश अंदाज यूजर्स को पसंद आया। गौरी का दुपट्टा भी काफी हैवी था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

खुशी कपूर

खुशी कपूर भी मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए गए व्हाइट लहंगा चोली में नजर आई। खुशी कपूर की लहंगा लुक को भी फैंस का प्यार मिला।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

करण जौहर

करण जौहर भी अपने खास डिजाइनर दोस्त की ही डिजाइन की ब्लैक बंदगला स्टाइल शेरवानी आउटफिट में नजर आए इसके साथ उन्होंने खूबसूरत एम्ब्रायडरी वाला शॉल गले में लिया था और अपनी लुक को कंप्लीट किया।

Content Writer

Vandana