एेश्वर्या या कंगना ही नहीं, ये स्टार्स भी हो चुकी हैं घरेलू हिंसा की शिकार!

punjabkesari.in Saturday, Jul 07, 2018 - 01:50 PM (IST)

आजकल के मॉडर्न लाइफस्टाइल में गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड होना एक आम सी बात हो गई है। बिना सोचे समझे सिर्फ लोगों में शो-ऑफ करने के लिए लड़का और लड़की एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में आ जाते हैं। बाद में आपसी समझ, शक के कारण में दोनों में लड़ाई-झगड़े तक होने लगते हैं। कई बार तो एक पार्टनर दूसरे पर हाथ तक उठा देता है। एेसा सिर्फ आम लड़कियों के साथ ही नहीं बल्कि फेमस स्टार्स के साथ भी होता है। आज हम आपको एेसी फिमेल स्टार्स के बारे में बताएंगे जो घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं तो आइए जानते हैं उनके बारे में। 

 

1. प्रीति जिंटा


बॉलीवुड की डिंपल गर्ल यानी की प्रीति जिंटा भी ब्वॉयफ्रेंड के हाथों मार खा चुकी हैं। 2005 में प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया को डेट करना शुरू किया था। उसी दौरान प्रीति जिंटा ने के साथ घरेलू हिंसा हुई थी। 

 

2. करिश्मा कपूर


करिश्मा कपूर ने अपने माता-पिता की मर्जी से बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी। मगर आपसी समझ और लड़ाई-झगड़े के कारण 2012 में दोनों का तलाक हो गया। करिश्मा ने संजय कपूर पर घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाया था। 

 

3. कंगना राणावत


आप को जानकर हैरानी होगी की बॉलीवुड क्वीन कंगना राणावत भी घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी है। कंगना ने आदित्य के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए एफआईआर तक दर्ज करवाई थी। कगंना ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया, 'आदित्य ने मेरे साथ बुरा बर्ताव किया। यहां तक की वह कई बार मेरे साथ फिजिकली भी हुए। इसीलिए मैंने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है।'

 

4. एेश्वर्या राय


अभिषेक बच्चन को अपना हमसफर चुनने से पहले एेश्वर्या राय सलमान खान को डेट किया करती थी। दोनों का प्यार हमेशा मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा। दोनों को कई बार लड़ाई-झगड़ा करते देखा गया। मीडिया की माने तो सलमान खान ने एेश्वर्या राय के साथ मारपीट भी की थी। इसके बाद एेश ने अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर सलमान खान के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। 

 

5. श्वेता तिवारी 


'कसौटी जिंदगी की' सीरियल से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली श्वेता तिवारी भी घरेलू हिंसा की शिकार हो चुकी हैं। श्वेता के पहले पति राजा को नशा करने की आदत थी। नशे की हालत में कई बार उन्होंने श्वेता पर हाथ तक उठाया। इसी बजह से श्वेता ने राजा को 2012 में तलाक दे दिया। फिलहाल श्वेता अपने दूसरे पति अभिनव कोहली के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं। 

Content Writer

Nisha thakur