ऑनस्क्रीन भाई संग इस टीवी एक्ट्रेस ने लिए सात फेरे, तस्वीरें हुईं वायरल

punjabkesari.in Monday, Nov 23, 2020 - 12:04 PM (IST)

कोरोना महामारी के संकट में जहां एक तरफ कुछ बाॅलीवुड सेलेब्स जल्द पेरेंट्स बनने वाले हैं वहीं दूसरी ओर कई सितारे शादी के बंधन में बंध गए हैं। हाल ही में जानी-मानी सिंगर नेहा कक्कड़, एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और बीते दिन एक्ट्रेस सना खान शादी के बंधन में बंध गए हैं। वहीं अब खबर सामने आई है कि टीवी सीरियल 'सुहानी सी एक लड़की' फेम एक्ट्रेस राजश्री रानी ने अपने ऑनस्क्रीन भाई गौरव जैन से शादी कर ली है।

सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही है। राजश्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की है। ग्वालियर में पारंपरिक रीति रिवाज से गौरव और राजश्री ने सात फेरे लिए। 

कोरोना संकट के कारण दोनों की शादी में परिवार वाले और कुछ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए थे। सामने आई शादी की तस्वीरों में राजश्री लाल और पिंक रंग के लहंगे में नजर आ रही है। जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 

उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी कैरी की है। वहीं गौरव जैन क्रीम कलर के शेरवानी में नजर आए। जिसके साथ उन्होंने फ्लोर्र प्रिंट की पगड़ी पहनी हुई थी। 

आपको बता दें राजश्री और गौरव ने टीवी सीरियल 'सुहानी सी एक लाड़की' में साथ काम किया था। इस सीरियल में गौरव राजश्री के देवर का किरदार में नजर आए थे। जिसके बाद सीरियल में राजश्री ने अपने देवर को भाई बना लिया था। मगर अब रियल लाइफ में दोनों पति-पत्नि बन गए हैं।

Content Writer

Bhawna sharma