'कपड़े ही मत पहनो...'टीवी की संस्कारी बहू Krishna Mukherjee को बिकिनी में देख भड़के यूजर्स

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2023 - 04:21 PM (IST)

'ये है मोहब्बतें' फेम टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी को हनीमून पर बिकिनी पहनने के लिए बुरी तरह से ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की लेटेस्ट बिकिनी फोटोज सामने आईं है।

बता दें कि एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पति चिराग बाटलीवाला के साथ अपना हनीमून एंनजॉय कर रही हैं। वो सोशल मीडिया पर भी बहुत एक्टिव है और लगातार अपने तस्वीरें और वीडियोज शेयर कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने बिकिनी की तस्वीरें शेयर की हैं।

 बिकिनी में जहां एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज देखने को मिला। एक्ट्रेस ने ग्रीनफ्लोरल बिकिनी के साथ अपना लाल चूड़ा भी फ्लॉन्ट किया।

वहीं कई लोग टीवी की संस्कारी बहू को बिकिनी में देख ट्रोल करने लगे। एक यूजर ने लिखा, 'कपड़े ही मत पहनो यार, क्या फायदा?'

 

दूसरे ने लिखा, 'बंगाली ऊर्फी जावेद',

अन्य ने लिखा, आपके पास और कपड़े हैं या फिर यही बस छोटे-छोटे।'

वहीं एक और ने लिखा,' इससे अच्छा है कि डायपर ही पहन लेती।'  

बता दें कि कृष्णा मुखर्जी ने 13 मार्च 2023 को बंगाली और पारसी रीति-रिवाज से चिराग से शादी की थी। गोवा में कपल की डेस्टिनेशन वेडिंग में टीवी से जुड़े कई सितारों ने धूम मचाई थी। बात करें एक्ट्रेस के पति के करियर की तो चिराग नेवी ऑफिसर हैं, जिन्हें एक्ट्रेस ने करीब एक साल तक डेट किया था।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Krishna Mukherjee (@krishna_mukherjee786)

Content Editor

Charanjeet Kaur