इस मशहूर अदाकारा के घर छाया मातम का माहौल, कोविड-19 ने ली जान

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 05:15 PM (IST)

कोरोना वायरस से लाखों लोग अपनी जान गवा चुके हैं। इसका कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस वायरस ने बहुत से परिवारों को खत्म कर दिया है। हाल ही में इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस  दिव्या अग्रवाल के पिता भी इस दुनिया को अलविदा कह गए हैं। खबरों की मानें तो वह भी इस वायरस से संक्रमित थे। 

दिव्या अग्रवाल ने दी जानकारी 

PunjabKesari

इसकी जानकारी दिव्या ने खुद अपने फैंस के साथ साझा की है। उन्होंने अपने पिता के साथ एक तस्वीर शेयर कर इसके कैप्शन में लिखा है 'आप हमेशा मेरे साथ हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।' 

पिता के लिए मांगी थी दुआएं 

पिता के कोरोना संक्रमित होने के बाद दिव्या उनकी सेहत से जुड़ी हर जानकारी शेयर करती थी। बीते मंगलवार को ही उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने पिता के लिए पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा था ,' कृपा करो नानक देव जी। मैं सभी से प्रार्थना करती हूं कि शाम पांच बजे मेरे पिता के लिए आप दिल से प्रार्थना करें। प्रार्थना की एक साथ आवाज जरूर उनके काम आएगी। मुझे नहीं पता कि इसमें कितना विश्वास है। बस मैं यह जानती हूं कि भगवान है। कृपया भगवान से प्रार्थना कीजिए। मैंने, जो कुछ संभव हो सकता था, सब करने की कोशिश की है। और मैं अपनी कोशिश जारी रखूंगी।' 

 मां और भाई भी हुए थे कोरोना का शिकार 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

You are always with me... i love you papa.. RIP

A post shared by Divya Sanjay Agarwal (@divyaagarwal_official) on Oct 27, 2020 at 8:41pm PDT

आपको बता दें कि कोरोना का शिकार दिव्या  के पिता ही नहीं बल्कि उनकी मां और भाई भी हुए थे हालांकि वह तो ठीक हो गए थे लेकिन पिता की तबीयत और बिगड़ती गई। 

स्टार्स ने जाहिर किया दुख 

दिव्या अग्रवाल के पिता के निधन के बाद स्टार्स शोक व्यक्त कर रहे हैं और दिव्या को इस दुख को सहन करने की हिम्मत भी दे रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Janvi Bithal

Recommended News

Related News

static